{"_id":"5a26ee8d4f1c1b95188b81b6","slug":"15125010088-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने सामाजिक बुराईयों को दूर करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने सामाजिक बुराईयों को दूर करने का लिया संकल्प
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने सामाजिक बुराईयों को दूर करने का लिया संकल्प
रादौर। ग्राम फतेहगढ में मंगलवार नेहरू युवा विकास मंडल की ओर से समाजिक बुराईयों को दूर करने को लेकर युवाओं के लिए एक गोष्ठी का आयोजन करवाया गया। गोष्ठी में गांव के सरपंच महिंद्र सैनी मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे। गोष्ठी में कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, दहेज प्रथा, साफ सफाई, पीने के पानी का दुरूपयोग रोकने पर अपने विचार प्रकट किए गए। युवाओं ने सामाजिक बुराईयों को दूर करने को लेकर संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा विकास मंडल के प्रधान घनश्याम सैनी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के ऊपर एक कलंक है। इस बुराई के कारण आज समाज में बेटियों की संख्या निरतंर कम होती जा रही है। लड़के व लड़की के अनुपात में भारी अंतर आ गया है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं होती। आज बेटियां भी पढ़ लिखकर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। दहेज प्रथा जैसी बुराई के कारण समाज टूट रहा है। हमें इस बुराई का डटकर विरोध करना चाहिए। गांव में नलों को खुला नहीं छोडना चाहिए। व्यर्थ पानी बहाना पानी का दुरूपयोग है। यह बंद होना चाहिए। साफ सफाई समय की मांग है। साफ सफाई के बिना हम स्वस्थ रहने की कल्पना नहीं कर सकते। गंदगी के कारण भयंकर बिमारियां पनपती है। इसलिएं हमे हर हाल में अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए। इस अवसर पर घनश्याम सैनी, अंकित, साहिल, मोहित कुमार, दुष्यंत, पंकज, बिटटू, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र, दीपक, हैप्पी,सन्नी, धीरपाल सैनी, संदीप कुमार, अजय, अमित कुमार, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।