{"_id":"5a2568974f1c1b686a8b75ec","slug":"151240117617-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला का पुतला
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला का पुतला
देश के खिलाफ ब्यान देने पर भड़के अल्पसंख्यक, विश्वकर्मा चौक पर किया प्रदर्शन
फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला द्वारा दिए गए ब्यान पर भड़के अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने सोमवार को विश्वकर्मा चौक पर उनका पुतला फूंक रोष जताया। मोर्चा सदस्यों ने यहां जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम खान, फारूख मंडेबरी, जगदीश, मुस्तकिन अली, संजय शर्मा, इस्लाम ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला ने बयान दिया था कि जम्मू कश्मीर पाकिस्तान का अंग है। ऐसे लोगों का भारत में क्या काम है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करते है। ऐसे लोगों को देश से निकाल देना चाहिए, ताकि जिस देश में लोग रहते हो और उसके खिलाफ ब्यान देते है तो फिर ऐसे लोगों का भारत देश में कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। क्योंकि वह हर बार ऐसे बयान देकर देश का अपमान करते है। उन्होंने कहा कि यदि उसे पाकिस्तान से इतना लगाव है तो उसे भारत छोड़ कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए और इस समय वह मौजूदा सांसद है, उनकी सदस्यता रद्द करनी चाहिए। वहीं फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर भी बार-बार देश के प्रति गलत बयान देते है, जो सरासर गलत है और इन्हें भी यहां रहने का कोई हक नहीं है। उसके खिलाफ भी देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका पहला धर्म उनका देश है। उसके बाद उनका धर्म है, वह देश को प्राथमिकता देते है।
फोटो : 10 व 11