{"_id":"5a2056864f1c1b87698befaf","slug":"15120688675-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें पैंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें पैंशनर्स
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें पेंशनर्स
रादौर। हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंड़ल अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को रखा। मुख्यमंत्री ने पूर्व कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करेगी। ब्लॉक प्रधान मनचंदा ने बताया कि हरियाणा के पेंशनर्स को पंजाब के समान 65, 70 व 75 वर्ष आयु पर क्रमांक 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि किए जाने पर सरकार द्वारा विचार करने का आश्वासन दिया गया है। इसकी वित्त विभाग द्वारा समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सूचना पर उपरोक्त शिष्टमंडल नवल किशोर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला था। मुख्यमंत्री के समक्ष निमभन मांगों रखी गई। 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करना शामिल है। मेडिकल भत्ता कर्मचारियों से दो गुणा दिया जाए। कैशलैस मेडिकल में दंपति व आश्रितों को जोड़ा जाए। फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी दी जाए। कोर्ट केस सभी पर लागू करने करें। विसंगतियाें को दूर किया जाए। डीए की किस्त कर्मचारियों के साथ लागू की जाए। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें सभी शेष विभागों पर लागू करने को कहा गया है। इस मौके पर बृजमोहन गुप्ता, डीआर आनंद, मदनलाल व सुरेंद्र गोयल आदि उपस्थित थे।