{"_id":"6ae8ff79b27446645904999e","slug":"a-community-hall-dharmashala-will-be-built-in-bhatli-village-at-a-cost-of-rs-4378-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165573-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भाटली गांव में 43.78 लाख रुपये से बनेगी धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भाटली गांव में 43.78 लाख रुपये से बनेगी धर्मशाला
Tue, 03 Nov 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
भाटली गांव में कांबोज धर्मशाला का शिलान्यास करने पहुंची मेयर व अन्य। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
जगाधरी। भाटली गांव में नगर निगम की ओर से 43.78 लाख रुपये से कांबोज धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। धर्मशाला बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव में ही उचित स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीण लंबे समय से धर्मशाला निर्माण की मांग कर रहे थे।
वार्ड नंबर एक के गांव भाटली में सोमवार को महापौर सुमन बहमनी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह और पार्षद रीना रस्तोगी ने नारियल फोड़कर धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। धर्मशाला का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए करवाया जा रहा है।
महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर और गांवों का समान रूप से विकास करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। धर्मशाला बनने से ग्रामीणों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। नगर निगम की ओर से मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ सामुदायिक जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि गांवों में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। कांबोज धर्मशाला बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, पार्षद रीना रस्तोगी ने कहा कि विकास कार्य लगातार बढ़ाया जा रहे हैं। ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी नगर निगम के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता गगन संधू, राजबीर, मोंटी कांबोज, अरुण कांबोज, बलबीर, प्रवीण, जोगिंद्र, शिल्पा, अंजू, ऋतु, नीलम, सुदेश, अनीता, मुकेश, जागी, प्रांजल, महेंद्र, करनैल, विनोद, डॉ. प्रेम सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- --