{"_id":"6ae8ff4a48d0a384570a7788","slug":"female-students-were-given-training-in-cpr-and-first-aid-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165564-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं को दिया सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं को दिया सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
Tue, 03 Nov 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में शिविर के दौरान प्राथमिक उपचार की जानकारी देते प्रशिक्षक व उपस्थित छात्राएं। संस्था
- फोटो : Archive
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में युवा रेडक्रॉस क्लब की ओर से सेवा, स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार विषय पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं को सीपीआर तकनीक और आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों की मदद करने के तरीके बताए गए। रेडक्रॉस के शशिभूषण और स्वयंसेवक जतिन त्यागी ने छात्राओं को प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना, अचानक बेहोशी या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। सही समय पर दी गई सहायता घायल या बीमार व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।
इस दौरान प्रशिक्षकों ने सीपीआर देने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इसके माध्यम से छात्राओं को बताया गया कि आपातकाल में किस प्रकार प्राथमिक उपचार देकर पीड़ित की मदद की जा सकती है। साथ ही स्वास्थ्य प्रबंधन और मानवीय सेवा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। जतिन त्यागी ने कहा कि प्राथमिक उपचार का ज्ञान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से मानव कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर और क्लब परामर्शदाता डॉ. अमनप्रीत कौर के नेतृत्व में लगाया गया। संवाद
-- -- -- -- -