फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन शौचालयों का निर्माण

कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन शौचालयों का निर्माण

Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन शौचालयों का निर्माण
कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन शौचालयों का निर्माण
विज्ञापन

सभी 13 वार्डों में लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर
रादौर। नगरपालिका रादौर कस्बे में जल्द तीन आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय बनाने जा रही है। यह शौचालय बस स्टैंड रादौर व थाना रादौर के पास बनाए जा रहे हैं। जबकि तीसरा शौचालय बनाने के लिए नपा के अधिकारी कस्बे में जगह की तलाश कर रहे है। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि रादौर में बस स्टैंड व थाने के पास आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें साफ सफाई की विशेष व्यवस्था होगी। कोई खुले में शौच न करे, इसक ो लेकर नगरपालिका विशेष इंतजाम कर रही है। कस्बें मेें सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। बकाना रोड पर वार्ड नंबर एक में 46 लाख रुपये की लागत से महिंद्र सिंह डेरा कालोनी तक स्ट्रीट लाइटें व खंभे लगाए जाएंगे। जिन पर 100-100 वाल्ट की एलईडी लाइटें लगी होंगी। उन्होंने बताया कि कस्बें में पार्क व स्टेडियम बनाने के प्रयास किए जा रहे है। दो बार टेंडर करने के बावजूद पार्क व स्टेडियम का निर्माण नहंी हो पा रहा है। किसी भी ठेकेदार ने पार्क व स्टेडियम का टेंडर नहीं लिया है। इसके अलावा इस समय कस्बें में नपा की ओर से स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य सभी 13 वार्डों में करवाया जा रहा है। स्पीड ब्रेकर लगने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से रादौर में विकास कार्य करवाए जा रहे है। रादौर को नालीमुक्त बनाने के लिए नालियों में पाइप डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed