{"_id":"5a1723864f1c1b71548bee79","slug":"15114659774-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन
रादौर। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से वीरवार को गुरुद्वारा थडा साहिब झीवरहेडी मेें गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन किया गया। नगर कीर्तन को ब्लॉक प्रधान गुरबाज सिंह बडैच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा थडा साहिब से शुरू होकर लाडवा, रादौर, खेडी लक्खा सिंह, मुस्तफाबाद से होते हुए वापस थडा साहिब गुरुद्वारा में समाप्त हुआ। इस दौरान नगर कीर्तन का जगह जगह सिक्ख समाज के लोगों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में 200 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रादौर में नगर कीर्तन का स्वागत गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर के प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह टोची के नेतृत्व में नगर कीर्तन में आई संगत का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। ब्लॉक प्रधान गुरबाजसिंह बडैच ने बताया कि गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जिले से भारी संख्या में लोग शामिल हुए है। संगत के लिए गुरदेव सिंह सूरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर सरदार अवतार सिंह, अमरीक सिंह, सतनाम सिंह, चरणजीत सिंह, प्रमेश कुमार, परविंद्र सिंह, मनमोहन सिंह औझला, नीटा सरदार, मेजरसिंह औजला, सोनू सरदार, दीदारसिंह गाबा, जोंटी सिंह, शेरसिंह जब्बल आदि उपस्थित थे।
फोटो-3