फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नाचरौन में बनने वाली आईटीआई में होगी 10 ट्रेड

नाचरौन में बनने वाली आईटीआई में होगी 10 ट्रेड

Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
नाचरौन में बनने वाली आईटीआई में होगी 10 ट्रेड
नाचरौन में बनने वाली आईटीआई में होगी 10 ट्रेड
विज्ञापन

रादौर। रादौर क्षेत्र में पहली सरकारी आईटीआई गांव नाचरौन में आठ एकड़ पंचायती भूमि पर स्थापित की जा रही है। पंचायत की ओर से 33 वर्षों के लिए भूमि को आईटीआई बनाने के लिए सरकार को ठेके पर दी है। वीरवार को स्थानीय विधायक श्याम सिंह राणा की देखरेख में आईटीआई बनाने के लिए भमि की निशानदेही की गई। वहीं, पंचायत की ओर से गांव में सरकारी आईटीआई बनाए जाने पर लडडू बांटकर खुशियां मनाई गई। विधायक श्याम सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर गांव नाचरौन में पंचायती भूमि पर सरकारी आईटीआई बनाई जा रही है। आईटीआई में कुल 10 ट्रेड होगी। क्षेत्र में आईटीआई खुलने से बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। क्षेत्र के हजारों बच्चे दूर-दराज के क्षेत्र में स्थित आईटीआई में पढने जाते थे। अब क्षेत्र में ही आईटीआई खुलने से सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने लोगों की मांग पर पहले गांव रादौरी में लगभग 26 एकड़ में सरकारी कॉलेज बनवाया है। अब जनता की मांग पर नाचरौन गांव में आईटीआई खोली जा रही है। गांव नाचरौन के सरपंच एडवोकेट क र्मसिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके गांव में आईटीआई बनवाने क ी घोषणा करके सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए गांव व क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री मनोहरलाल व विधायक श्यामसिंह राणा के आभारी है। इस अवसर पर प्रिंसिपल आईटीआई यमुनानगर बलवंत सिंह, कर्म सिंह नाचरौन सरपंच, साहब सिंह, श्यो सिंह पंच, ओमबीर पंच, राजपाल, सचिन पंच, जगमाल, जयपाल, संजू राणा, दीपक प्रताप, कानूनगो संजीव शर्मा, पटवारी राजेश कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed