{"_id":"5a15969b4f1c1b59678bd7a0","slug":"151136436516-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती फिल्म के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने फूंका फिल्म निर्माता भंसाली का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती फिल्म के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने फूंका फिल्म निर्माता भंसाली का पुतला
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने फूंका फिल्म निर्माता भंसाली का पुतला
पुतला फूंकने से पहले शहर में निकाला रोष मार्च, नेशनल हाईवे पर रही जाम की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फिल्म पद्मावती का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना हिंदू संगठनों द्वारा फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किए जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सर्व हिंदू समाज के लोगों ने क्षत्रिय एकता महासभा के बैनर तले शहर में रोष मार्च निकाल। इसके बाद लघु सचिवालय के सामने फिल्म पद्मावती के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोग बुधवार सुबह क्षत्रिय एकता महासभा के बैनर तले दशहरा ग्राउंड पर इकट्ठे हुए। जिसकी अध्यक्षता रामबीर चौहान ने की। इस दौरान जुलूस मार्च निकाला गया। जुलूस मार्च दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर रेलवे वर्कशॉप रोड से होता हुआ भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, मधु चौक से होता हुआ कन्हैया साहिब चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस सचिवालय के सामने पहुंचा। जहां पर महासभा के सदस्यों ने फिल्म पद्मावती के निर्माता भसांली के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रामबीर चौहान, विकास चौहान, रिंकल राणा, नितिन गुर्जर, हाकम सिंह, पंडित अभिषेक मौदगिल, सुरेंद्र बड़तौली आदि ने कहा कि फिल्म पद्मावती में राजपूत समाज के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। जिसे समाज के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। लेकिन कुछ फिल्मकार राजपूतों व हिंदुओं के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर उनका अपमान करने में लगे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जोनी राणा, भीम राणा, धूम सिंह, सुरेंद्र, चंदन राणा, दीपू फौजी व इलम सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो : 31 से 34