फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चंडीगढ़ में सीएम से मिला आरएमपी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

चंडीगढ़ में सीएम से मिला आरएमपी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सीएम से मिला आरएमपी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
सीएम से मिला आरएमपी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

बीते दिनों हुई कार्रवाई पर जताया विरोध, छापेमारी बंद करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यरो
रादौर। आरएमपी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मांगों लेकर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी के नेतृत्व में सीएम आवास चंडीगढ़ में सीएम खट्टर से मिला। आरएमपी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी ने सीएम के समक्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के आरएमपी डॉक्टरों के विरूद्ध की जा रही छापेमारी को बंद करने की मांग की। साथ ही एक दिसंबर 2004 को तत्कालीन सरकार द्वारा पास किए गए हरियाणा स्वास्थ्य कर्मकार विधेयक को संशोधन के बाद विधानसभा में पास किए जाने की मांग की। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार द्वारा आरएमपी डॉक्टरों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी वहीं, हरियाणा स्वास्थ्य कर्मकार विधेयक संसोधन के बाद पास किया जाएगा। मौके पर डॉ. जरनैल सिंह कालिया, डॉ. राजपाल सिरसा, डॉ. एलसी सिरसा, डॉ. रणबीर राठी जींद, डॉ. दरियाव सिंह हिसार, डॉ. सुभाष बराला, डॉ. राकेश गुप्ता कैथल, डॉ. बलकार राठी अंबाला मौजूद रहे।
फोटो-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed