फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एसपी के समझाने पर भी धरने से नहीं उठे किसान, बोले शांतिपूर्वक जारी रहेगा धरना

एसपी के समझाने पर भी धरने से नहीं उठे किसान, बोले शांतिपूर्वक जारी रहेगा धरना

Wed, 08 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एसपी के समझाने पर भी धरने से नहीं उठे किसान, बोले शांतिपूर्वक जारी रहेगा धरना
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए एसपी ने की मीटिंग, किसान बोले- मांगे मानी जाने तक देंगे धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादूपुर नलवी नहर को बंद किए जाने के विरोध में जगाधरी अनाज मंडी गेट पर किसानों का धरने 82वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार ने किसानों को जगाधरी अनाजमंडी में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन किसान नहीं माने। डीएसपी ने इस संबंध में किसानों की एसपी से मीटिंग कराई, लेकिन फिर भी किसान धरने से उठने को तैयार नहीं हुए। किसानों ने बोला, उनका धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा।

बता दें कि दादूपुर नलवी नहर को लेकर किसान 82 दिन से धरने पर बैठे हैं। किसानों ने चेतावनी दी हुई है कि 12 नवंबर को जगाधरी अनाजमंडी में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर को काले झंडे दिखाएंगे। किसानों के विरोध के चलते प्रशासन उन्हें धरने से उठाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार दोपहर को जगाधरी डीएसपी राजेंद्र सिंह किसानों को मनाने पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे कुछ दिन के लिए अपना धरना खत्म कर दें, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद वे किसानों को एसपी कार्यालय ले गए और उनकी एसपी राजेश कालिया से मीटिंग कराई। एसपी कालिया ने किसानों से कहा कि धार्मिक कार्यक्रम है। अगर वे इसका विरोध करेंगे तो विवाद होने का डर है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे कुछ दिन के लिए धरना खत्म कर दें। अगर धरना खत्म नहीं कर सकते तो प्रशासन उन्हें कोई दूसरा स्थान धरना देने के लिए दे सकता है। इस पर किसान नेता कश्मीर सिंह, अर्जुन, जगजीत ने कहा कि वे अपनी जायज मांग को लेकर शांति पूर्वक धरना दे रहे हैं। 82 दिन से उनका धरना शांति पूर्वक चल रहा है। वे चाहते हैं कि उनकी समस्या का समाधान हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका धरना इस तरह से खत्म नहीं हो सकता। प्रशासन ने जो बात रखी है उस पर सभी किसानों से विचार किया जाएगा। विचार के बाद ही किसान आगे का फैसला लेंगे। दादूपुर नलवी नहर को चालू करवाने को लेकर उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed