फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   संघ के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने कराया जलपान

संघ के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने कराया जलपान

Tue, 07 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
संघ के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने कराया जलपान
संघ के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने कराया जलपान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राष्ट्रीय स्वयं संघ मुस्लिम समाज के नजदीक आने लगा है, ऐसा नजारा अब बुड़िया कस्बे में दिखाई दिया है। यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में 39 गांवों से आए हुए 455 गणवेशधारी स्वयंसेवक अपने-अपने गांव की शाखा सदस्यों के साथ पहुंचे और एक ही स्थान पर 39 शाखाएं लगाई गईं। स्वंयसेवकों ने शाखा में खेल, सूर्य नमस्कार और व्यायाम योग आदि का प्रदर्शन किया। इसमें हरियाणा प्रांत सह संगठन मंत्री रवि मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने आज के समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के महत्व को बताया। कहा कि डॉक्टर हेडगेवार ने शाखा के जरिये समाज को जोड़ा और सक्षम बनाया। कहा कि संघ की शाखा में खेलते खेलते ही बच्चों में देश भक्ति के संस्कार भर दिए जाते हैं। इस अवसर पर सह जिला संघ चालक सेवाराम, यमुना खंड संघ चालक भानु राम, खंड प्रमुख अशोक, आकाश, विनोद, अजय दीपक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed