{"_id":"5a00b6eb4f1c1b3c3d8b5cbd","slug":"150999636110-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री को दिखा न पाए काला रंग, तो पुलिस ने उतरवाई किसान नेता की शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री को दिखा न पाए काला रंग, तो पुलिस ने उतरवाई किसान नेता की शर्ट
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री से मिलने गए किसान नेता की उतरवाई काली शर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कष्ट निवारण समिति की बैठक में आईं शहरी निकाय मंत्री कविता जैन को काले झंडे दिखाने के किसानों की कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया। मंत्री से मिलने पहुंचे किसानों को पुलिस ने लघु सचिवालय के भीतर नहीं जाने दिया। बाद में मंत्री ने पांच किसानों को बुलाया। इस दरम्यान जा रहे एक किसान नेता की शर्ट काली होने पर उसे उतरवा दिया। बता दें कि नहर बंद करने के विरोध में किसान सीएम के जिला आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखा विरोध की चेतावनी दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि, सीएम से पहले किसान मंत्री कविता जैन को काले झंडे दिखाने के लिए सोमवार जिला सचिवालय पहुंचे थे। इसकी भनक पुलिस को पहले ही लग गई। इस पर पुलिस ने उन्हें भीतर नहीं घुसने दिया।
सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास व सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन जिला सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आईं थीं। मंत्री कविता जैन के आने की सूचना पर किसान सचिवालय के सामने अनाजमंडी गेट पर जमा होने लगे थे। किसानों की ओर से काले झंडे दिखाने की भनक लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और किसानों के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया। किसानों का विरोध देखते हुए पुलिस ने रणनीति बनाते हुए मानव शृंखला बनाई और किसानों के सामने डट गए, ताकि कोई आगे न जाने पाए। जिसके बाद मंत्री कविता जैन बैठक लेने के लिए जिला सचिवालय चली गईं। किसानों का विरोध देखते हुए मंत्री कविता जैन ने पांच किसानों के एक दल को बातचीत के लिए जिला सचिवालय में डीसी कार्यालय बुलाया। मंत्री से बातचीत करने के लिए किसान कश्मीरा सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश सुढैल, निरंजन सिंह व सरदूल सिंह पहुंचे। इस दरम्यान कश्मीरा सिंह काली शर्ट पहने हुए थे, जिसे पुलिस ने उतरवा दिया।
जैन ने पूछा- दादूपुर नलवी पर सीएम का आभार जता चुके हैं, आपका विरोध क्यों
कविता जैन ने उनसे कहा कि दादूपुर-नलवी नहर बंद करने पर कई गांव सीएम का आभार जता चुके हैं। फिर वह इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। 15 मिनट हुई बातचीत में कविता जैन ने कहा कि नहर को मंत्रीमंडल ने डी-नोटीफाई कर दिया है। इस पर किसानों ने नोटिफिकेशन के कागजात मांगे, ताकि वह कोर्ट में जा सकें। मंत्री जैन ने डीसी को नोटिफिकेशन के कागजात किसानों को देने के लिए कहा। जिस पर डीसी ने कहा कि अभी तक इस संबंध में उनके पास कोई कागजात नहीं पहुंचे हैं। किसानों ने बताया कि वह नहर बंद करने का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 परिवादों में से 8 निपटाए
यमुनानगर। हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास व सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री श्रीमती कविता जैन ने जिला सचिवालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उनके समक्ष पहले से ही निर्धारित 14 परिवादों को सुनवाई के लिए रखा गया जिनमें से उन्होंने 8 परिवादों का मौके पर ही निवारण कर दिया तथा 6 परिवादों को आगामी बैठक तक लम्बित रखने के निर्देश दिए।
स्कूल की जांच डायरेक्टर को सौंपा
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से संबंधित सेंट थामस स्कूल जगाधरी में फैले भ्रष्टाचार के मामले को डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन को सौंप दिया गया। फंड हड़पने के मामले में पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी मौजूदा सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं
जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 6 परिवादों को आगामी बैठक के लिए लंबित रख दिया गया। वहीं समिति के गैर सरकारी सदस्यों की मांगें और सुझाव भी सुने। अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए। इस मौके पर रादौर विधानसभा विधायक श्याम सिंह राणा, जिलापरिषद अध्यक्ष रेणू बाला, डीसी रोहतास सिंह खरब, एसपी राजेश कालिया, एडीसी केके भादू, जगाधरी एसडीएम भारत भूषण कौशिक, बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती आदि उपस्थित रहे।