{"_id":"59fcc1484f1c1b86698b94e5","slug":"15097368665-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला धन विरोधी दिवस के लिए भाजपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला धन विरोधी दिवस के लिए भाजपा ने कसी कमर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला धन विरोधी दिवस के लिए भाजपा ने कसी कमर
300 योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने का किया जाएगा प्रचार
यमुनानागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने व विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने की मुहिम में किए गए फैसले के एक साल पूरा होने पर भाजपा ने कमर कस ली है। संगठन ने लगातार चार दिन तक पूर्व सरकारों में नासूर बने बिचौलिया कल्चर खत्म करने पर प्रदेश से जिला स्तर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आगामी 6 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान में जहां भाजपा विरोधियों पर निशाना साधेगी, वहीं पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए उठाए गए कदम का भी बढचढ कर प्रसार करेगा।
यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि काला धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष 8 नवंबर को सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए देश में चल रही समानांतर व्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। इस ऐतिहासिक पल पर भाजपा आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश एवं जिला स्तर पर काला धन विरोधी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर से 9 नवंबर तक नोटबंदी और एक राष्ट्र-एक कर व्यवस्था पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश के आर्थिक हालातों में सुधार के इन बड़े निर्णयों के प्रभाव को दिखाने के लिए संगठन के निर्देश पर बुद्धिजीवी सम्मेलन, विचार गोष्ठी, काला धन एवं भ्रष्टाचार समाप्ति के विरूद्ध जुलूस, काले धन के विरूद्ध जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे, वहीं होर्डिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस अभियान में केंद्र, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर सभी पदाधिकारी प्रभावी तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय अभियान के दौरान नोटबंदी, जीएसटी, दशकों बाद बेनामी सम्पत्ति की अधिसूचना जारी करने, विदेशों में जमा काला धन से निपटने के लिए काला धन और कर की जालसाजी अधिनियम 2015 लाया गया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से दलाल और बिचौलिया सुग को समाप्त करते हुए विभिन्न विभागों एवं मंत्रालयों की 300 से ज्यादा योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाए जाने का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिक को बताया जाएगा कि क्यों कांग्रेस और विपक्षी दल भ्रष्ट तंत्र की कमर टूटने से तिलमिला रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनका असली चेहरा आमजन के सामने लाया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री राजेश सपरा, पार्षद संगीता सिंघल, मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, संजीव गोईंदी, विभोर पहुजा, कृष्ण सिंगला, नितिन कपूर आदि मौजूद थे।
फोटो-25