फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बहनों ने भाईयों को तिलक कर दी भविष्य की आशीष

बहनों ने भाईयों को तिलक कर दी भविष्य की आशीष

Sun, 22 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने भाईयों को तिलक कर दी भविष्य की आशीष

विज्ञापन
बहनों ने भाईयों को तिलक कर दिया आशीष
जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया भैयादूज का त्यौहार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार भैयादूज जिलेभर में शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक कर उनके भविष्य के लिए आशीष दिया, वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार दिए। पंडितों के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाने वाला भैयादूज हिंदू धर्म का पर्व है। जिसे यम द्वितीय भी कहते हैं। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं, जबकि भैयादूज भाई-बहन के बीच स्नेह की भावना को प्रगाढ़ करता है। पंडित संजय चतुर्वेदी ने बताया कि भैयादूज के दिन यमुना स्नान कराना, भाई को तिलक लगाना और घर में भोजन कराना अति फलदाई होता है। इस दिन बहन-भाई की पूजा कर उसके दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दिन सूर्य, तनया, यमुना जी ने अपने भाई यमराज को भोजन कराया था, इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भैयादूज पर भाई अपनी बहनों को उपहार में वस्त्र और मुद्रा व अन्य सामान देते हैं।
बॉक्स
छोटे बच्चों में भी दिखा पर्व का उत्साह: भैयादूज का त्यौहार बनाने का उत्साह छोटे बच्चों में भी खूब दिखाई दिया। कम उम्र में भी बहनों ने भाईयों को तिलक किया तो भाईयों ने भी माता-पिता से गिफ्ट मंगवा कर बहनों को दिए। इसी प्रकार युवा वर्ग भी पर्व के प्रति उत्साहित दिखाई दिया। सुबह से दोपहर के बीच भैयादूज मनाया गया। इसमें बहनों ने भाईयों को तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की और नारियल दिए वहीं, भाईयों ने बहनों को विभिन्न उपहार दिए। यमुना विहार कॉलोनी के रमन ने कहा कि उन्होंने बहन के घर जाकर तिलक कराया और उपहार व सगन देकर पर्व मनाया। इसी प्रकार मॉडल टाउन की रश्मी ने कहा कि उसने अपने दोनों भाईयों को तिलक कर नारियल दिए और उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद भाईयों ने उसे उपहार में गिफ्ट दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
बाजारों में भी दिनभर रही रौनक: भैयादूज पर बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। पर्व को लेकर बहनों ने बाजार में पहुंचकर पूजन सामग्री में नारियल, कूमकूम व मोली और मिठाई आदि की खरीदारी की। वहीं, भाईयों ने भी तिलक के बाद बहनों को देने के लिए गिफ्ट गैलरियों व दुकानों पर पहुंचकर विभिन्न उपहार खरीदे। बाजारों में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण सुबह से दोपहर तक जगह-जगह जाम की स्थिति रही। शहर के पेपर मिल गेट, न्यू मार्केट, मीराबाई बाजार के समीप आदि स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। इस बीच वाहन चालकों को भी मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed