फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेजली में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

तेजली में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
तेजली में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
तेजली में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत्तोलन और लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीसी रोहतास सिंह खरब ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के प्रदेश के 22 जिलों के 350 महिला खिलाड़ी और 750 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन हरियाणा स्वर्ण जंयती वर्ष खेल महाकुंभ के अंतर्गत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से किया जा रहा है। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की भारत्तोलन और लॉन टेनिस स्पर्धा की शुरुआतखिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई। मार्च पास्ट में दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन और डीएवी कन्या स्कूल मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने बैंड बजाया। न्यू हैप्पी स्कूल आईटीआई की ओर से स्वागत गीत का गायन किया गया। इन राज्य स्तरीय खेलों का समापन 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे होगा। इसमें विधानसभा स्पीकर कंवरपाल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस दरम्यान डीसी रोहतास सिंह खरब ने कहा कि खेल मनुष्य का सर्वांगीण विकास करते हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के उपनिदेशक परमिंद्र सिंह, डाइट के प्रिंसिपल दुष्यंत चहल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, कोच धमेंद्र सिंह मेहता, किरण गुलाटी, नरेश कुमार, ललित यादव, अमित कुमार, जोगेश कुमार, गौरव शर्मा, सहायक शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह, सहायक नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

लॉन टेनिस खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का परिणाम : सोनीपत ने पानीपत को 2-0 से हराया। पंचकूला ने गुरुग्राम को 2-0, फरीदाबाद ने करनाल को 2-0, रोहतक-पलवल 2-0, जींद ने राई को 2-0, यमुनानगर कुरूक्षेत्र को 2-0, झज्जर ने कैथल को 2-0 और अम्बाला ने भिवानी को 2-0 से हराया। इसके अलावा फरीदाबाद ने सिरसा को और गुरुग्राम ने चरखी दादरी की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed