{"_id":"59e3b2524f1c1bca678b5f8e","slug":"150809461310-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की पूर्व संध्या पर होगी एक शाम पूर्वजों के नाम, आएं करे दीप दान : आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की पूर्व संध्या पर होगी एक शाम पूर्वजों के नाम, आएं करे दीप दान : आनंद
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की पूर्व संध्या पर आएं करें दीप दान : आनंद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हम वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संस्था की संरक्षक एवं समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा (केंद्रीय) की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर 18 अक्तूबर को एक शाम पूर्वजों के नाम, आएं करें दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में इसी कार्यक्रम को लेकर योजना बनाई गई।
संस्था अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि बैठक में इस कार्यक्रम के लिए राहुल पंडित को संयोजक एवं गौरव दत्त को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। दीपक नंदा को प्रचार प्रमुख एवं मनोज गोयल को व्यवस्था प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया है। महासचिव दीपक नंदा ने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए युवा एवं महिला वर्ग से अपील की कि दीपावली की पूर्व संध्या को शाम चार बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि वह शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह की सैर के समय विभिन्न पार्कों में जाकर लोगों को इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। मौके पर मलिक ऋषभ आनंद, अध्यक्ष प्रिंस, महासचिव दीपक नंदा एवं सविता मिनोचा, उपाध्यक्ष मनोज गोयल एवं राजीव गेरा, सचिव गौरव दत्त, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पंडित, कोषाध्यक्ष शुभित वालिया, शुभम बिरला, मनीष मौदगिल से उपस्थित रहे।