{"_id":"59e25b5c4f1c1b76678b5c13","slug":"150800681312-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी कार पर गिरी, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी कार पर गिरी, आग लगी
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी कार पर गिरी, आग लगी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर-आंबवाला मार्ग पर शनिवार दोपहर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सड़क किनारे खड़ी पिकअप में आग लग गई। आग से गाड़ी और उसमें लदी पराली भी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि, आग को पास के खेतों में फैलने से पहले काबू कर लिया गया, वर्ना पास के खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल को नुकसान हो सकता था।
शनिवार दोपहर गांव मद्दीपुर का चालक धर्मबीर अपने साथी सन्नी के साथ अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी में गांव आंबवाला मार्ग पर बिलासपुर निवासी केहर सिंह राणा के खेतों से पराली लाद रहा था। गाड़ी में पराली लगभग लोड हो चुकी थी। इसी दौरान सड़क किनारे खेतों के ऊपर से जा रहे बिलासपुर से भवानीपुर फीडर के बिजली के तार के जोड़ में शार्ट सर्किट हो गया। इससे एक चिंगारी निकल कर गाड़ी में लदी पराली में गिर गई, जल्द ही इसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बेकाबू होता देख फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी और पराली जल गई थी। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। खेत मलिक केहर सिंह, हरपाल, दिनेश, सुरेश, महीपाल आदि ने बताया कि बिलासपुर से आंबवाला जा रहे तार ढीले हो गए हैं। इसमें जगह-जगह जोड़ है, जिन पर अक्सर स्पार्किंग होती है। इस बारे कई बार बिजली निगम को भी अवगत कराया जा चुका है।