{"_id":"59e10d874f1c1ba7678b5b7c","slug":"15079213519-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एक पार्किंग भी नहीं, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एक पार्किंग भी नहीं, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक पार्किंग भी नहीं, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम में आज तक एक अदद पार्किंग तक का इंतजाम नहीं हो सका है, नतीजतन बाजार आने वाले लोगों के लिए सड़कें ही पार्किंग बन गईं हैं। इससे सड़कें संकरी हो गईं हैं, जिससे बाजारों में जाम के से हालात बनने लगे हैं। वहीं दुकानदारों की ओर से सड़क की पटरियों पर दुकान सजाने से हालात और बिगड़ रहे हैं, मगर जिम्मेदार अफसर इसकी अनदेखी कर रहे हैं। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा रही है, जो दूसरे राहगीरों के लिए मुसीबत हो गई है। जाम के हालात से लोगों का सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है। मुख्य मार्ग फव्वारा चौक से लेकर स्टेशन चौक तक सड़क के दोनाें ओर वाहन यही हाल रहता है।
फव्वारा चौक से लेकर स्टेशन चौक तक और प्यारा चौक के आसपास सड़क के दोनों ओर दुकानें और शोरूम हैं, मगर आसपास कोई पार्किंग नहीं है। नतीजतन खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों को निकलना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों फव्वारा चौक से स्टेशन चौक तक फुटपाथ पर बाजार सजने से ‘कोढ़ में खाज’ साबित हो रहा है। अगले दो-तीन दिनों में यहां खरीदारी करने वालों का तांता लग जाएगा, तो यातायात व्यवस्था की यह स्थिति और बिगड़ जाएगी।
ठंडे बस्ते में निगम की पार्किंग बनाने का प्रपोजल
नगर निगम हाउस का कार्यकाल लगभग समाप्त होने वाला है, लेकिन पार्किंग आज तक नहीं बन पाई है। कुछ साल पहले नगर निगम की नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव हाउस की मीटिंग में रखा गया है। नई बिल्डिंग बनने पर पुरानी बिल्डिंग में पार्किंग बनाने की योजना था। लेकिन आज तक नगर निगम कार्यालय की नई बिल्डिंग ही नहीं बनी। इस कारण पार्किंग भी अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन
पार्षद बोले- प्रस्ताव बनवाएं चेयरपर्सन
नगर निगम के आसपास सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। पार्किंग शहर की अहम जरूरत है। नगर निगम प्रशासन को इस ओर गंभीरता से विचार करना चाहिए। नगर निगम हाउस की मीटिंग में इस प्रस्ताव को शामिल करना चाहिए।
वार्ड नंबर 10 के पार्षद सतपाल
मैंने कई बार हाउस की मीटिंग में पार्किंग का मुद्दा उठाया था, लेकिन निगम अधिकारी इसके प्रति गंभीर नहीं है। सभी पार्षदों को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।
वार्ड नंबर 19 के पार्षद नीरज राणा
पार्किंग न होने से मुख्य सड़कोें पर जाम लगता है। इस मुद्दे पर सभी पार्षदों को एकजुट होना चाहिए और हाउस की मीटिंग में इसे पास करवाएं।
वार्ड नंबर 16 के पार्षद जसबीर बिट्टू
पार्किंग की जरूरत सभी बड़े बाजाराें में हैं। मुख्य सड़क पर वाहन खड़े होने से ये हादसों का कारण बनते हैं। इससे यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है। सभी पार्षद पार्किंग बनाने के पक्ष में हैं। मैं हाउस की मीटिंग में इस मुद्दे को उठाऊंगी।
वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मल चौहान
जगाधरी शहर में भी बाजार काफी संकरे हैं। वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दूसरे वाहनों को निकलना मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट के आसपास पार्किंग होनी चाहिए। हाउस की मीटिंग में इस मुद्दे को उठाऊंगा।
वार्ड नंबर चार के पार्षद मौजी सेठी
शहर में पार्किंग के लिए जगह की कोई कमी नहीं है। अगले बजट में इसके लिए प्रावधान रखा जाएगा। शहर वासियाें को भी चाहिए कि वे सड़क पर अपनी गाड़ी पार्क न करें।
वार्ड नंबर आठ की पार्षद संगीता सिंघल
-यह सही है कि पार्किंग शहर में बहुत जरूरी है। नगर निगम हाऊस की मीटिंग के एजेंडे में इस प्रस्ताव को शामिल कराकर इस पर चर्चा की जाएगी।
सरोज बाला, चेयरपर्सन, यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम