{"_id":"59dfc37c4f1c1bec538b7338","slug":"150783685813-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य को मिले सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य को मिले सफाई कर्मी
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य के समक्ष सफाई कर्मियों ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिमखाना क्लब में पहुंचे राष्ट्रीय सफाई आयोग के मेंबर स्वामी दयानंद महाराज को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। दयानंद महाराज ने कर्मियों को उनकी मांगों पर विचार कर आयोग के चेयरमैन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
नगरपालिका सफाई मजदूर यूनियन की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्रफल के आधार पर सफाई कर्मियों की भर्ती होनी चाहिए। नगर निगम में लगे अनुबंध सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। साथ ही सफाई कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस की अदायगी होनी चाहिए।सफाई कर्मचारियों का पांच लाख रुपये मृत्यु होने पर अनुदान सहायता राशि देने का प्रावधान होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा व कर्मियों के लिए हाजिरी शेड बनाए जाने चाहिए। कर्मियों ने कहा कि कर्मचारियों को एक तारीख से वेतन मिलना चाहिए।