फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2 घंटे का सत्यग्रह खत्म, स्पीकर आवास पर गरजे अतिथि

2 घंटे का सत्यग्रह खत्म, स्पीकर आवास पर गरजे अतिथि

Thu, 05 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
2 घंटे का सत्यग्रह खत्म, स्पीकर आवास पर गरजे अतिथि
72 घंटे का सत्यग्रह खत्म, स्पीकर आवास पर गरजे अतिथि
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी गेट पर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले चल रहा हटाए गए अतिथि अध्यापकों का 72 घंटे का सत्याग्रह गुरुवार को संपन्न हो गया। सत्याग्रह संपन्न होने पर सभी रोष मार्च निकाल स्पीकर आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने स्पीकर के न होने की बात कही, इस पर प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौट गए। इससे पूर्व जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरनास्थल पर अतिथि अध्यापकों से राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान संत कुमार ने कहा कि उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि जिले से हटाए गए 421 अतिथि अध्यापकों को जिले में ही समायोजित किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र दहिया, जयप्रकाश मित्तल, जसबीर चिक्कन, रविंद्र तेजली, कुलदीप सैनी, संजीव लेदी, हरपाल कांबोज, जसबीर लेदी, मदनलाल, विकास पंवार, संदीप दड़वा, हरीश मारवां, सुखदेव, बलविंद्र, कुलविंद्र कौर, संगीता, अर्चना गर्ग, यशोदा, पूनम, गीता, पूजा, सुरेंद्र, वीना, बबीता, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed