फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers to gather at Radaur Mahapanchayat on the 3rd: Chaduni

रादौर महापंचायत में तीन को जुटेंगे किसान : चढ़ूनी

Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers to gather at Radaur Mahapanchayat on the 3rd: Chaduni
महापंचायत के लिए ग्रामीणों को न्योता देने पहुंचे भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी। भा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप की ओर से तीन सितंबर को रादौर की कांबोज धर्मशाला में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने घाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों को महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया गया।
व्यासपुर में यूनियन के वरिष्ठ नेता कांशीराम के निवास पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल करने और धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महापंचायत में प्रदेशभर से किसान जुटेंगे और इसके बाद कृषि मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गन्ने के मूल्य में नाममात्र बढ़ोतरी हुई है, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से इसका रकबा घट रहा है और शुगर मिलों के सामने भी संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीनी के दाम करीब 70 रुपये तक पहुंच चुके हैं और गन्ने से एथेनॉल का उत्पादन भी हो रहा है, ऐसे में किसानों को उचित मूल्य मिलना चाहिए। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, मांगे राम, जसविंदर सिंह, कांशीराम, रविंद्र, महिंद्र चबुतरों, जसबीर सिंह चौराही, सुरेश पाल, ईश्वर सिंह, नवाब व नायब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed