{"_id":"6a93297c6de35305da0b0e74","slug":"devanshi-is-bringing-glory-to-the-district-in-swimming-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162023-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तैराकी में जिले का नाम रोशन कर रहीं देवांशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तैराकी में जिले का नाम रोशन कर रहीं देवांशी
Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
पदक दिखातीं देवांशी। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर की देवांशी सिंघल तैराकी में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। देवांशी ने पिछले महीने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 की तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कई राज्यों में प्रदेश का डंका बजाया है। इसके साथ ही देवांशी राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
देवांशी ने नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में दस साल बाद किसी खिलाड़ी ने पदक जीता है। देवांशी ने पदक जीतकर जिले का दस साल का सूखा समाप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके साथ देवांशी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के तैराकों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता पंजाब के पठानकोट में हुई थी। देवांशी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पांच राज्यों के तैराकों को पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ उसने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
देवांशी डीएवी पब्लिक स्कूल की छठी की छात्रा हैं और संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की स्वीमिंग एकेडमी में अभ्यास करती हैं। देवांशी दो वर्ष से कोच हरसिमरन कौर के नेतृत्व में अभ्यास कर रही है। शानदार प्रदर्शन पर देवांशी अब 25 से 28 अक्तूबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि देवांशी इससे पहले जिला व प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। यही नहीं नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में उसने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता है। देवांशी ने बताया कि उसका सपना वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप पर है।