फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   निरंकारी सेवादारों ने शहर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

निरंकारी सेवादारों ने शहर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 25 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी सेवादारों ने शहर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
निरंकारी सेवादारों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छ भारत पखवाड़ा के तहत नगर निगम यमुनानगर के साथ मिलकर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता संचालक श्रीपाल ने की। अभियान के तहत सैकड़ों निरंकारी सेवादल सदस्य सुबह सात बजे निरंकारी भवन पर एकत्रित हुए। यहां से सदस्य महाराणा प्रताप पार्क और शास्त्री कॉलोनी में गए, यहां सफाई की। इस कचरे को एकत्र कर नगर निगम की ट्रालियों से शहर से दूर पहुंचाया गया। इस सफाई अभियान में सेवादल के भाइयों के साथ विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस दरम्यान नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के आयुक्त गिरिश अरोड़ा, नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संत निरंकारी मिशन के प्रवक्ता जगजीत बांगा ने बताया कि, सफाई अभियान 12 वर्षों से चलाया जा रहा है।

एनसीसी कैडेट ने निकाली रैली
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में एनसीसी कैडेट ने प्रधानाचार्य जय प्रकाश की अगुवाई में शहर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकाली। कर्नल जयंतो घोष, कमान अधिकारी कर्नल राजकुमार दहिया, सूबेदार मेजर प्रमोद सिंह पटियान के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट ने झाडू़ लगाई। रैली को सफल बनाने के लिए एनसीसी अधिकारी अनिल शर्मा, बीएमएम अशोक सिंह, हवलदार गुरदेव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed