फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जात-पात की दीवारों को गिराकर प्यार का पुल बनाएं : निरंजन सैनी

जात-पात की दीवारों को गिराकर प्यार का पुल बनाएं : निरंजन सैनी

Mon, 25 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जात-पात की दीवारों को गिराकर प्यार का पुल बनाएं : निरंजन सैनी
जात-पात की दीवारों को गिराकर प्यार का पुल बनाएं : निरंजन सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जन्म के समय बच्चे में धर्म या जात की भावना नहीं होती। जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, उसके मन में जात-पात व धर्म इस कदर बसा दिया जाता है कि कई बार वह बुनियादी बातों को भुला देता है। हमें जात पात की दीवारों को गिराना है और प्रेम का पुल बनाकर जीवन जीना है। यह बात संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान महात्मा एडवोकेट निरंजन सिंह ने अपने प्रवचन में कही।

सत्संग की शुरुआत पावन अवतारवाणी के शब्द गायन से हुई। इसके बाद अनेक संतों महापुरुषों ने भजन, कीर्तन के माध्यम से इंसानियत, भाईचारे का संदेश दिया। अपने प्रवचन में महात्मा निरंजन सिंह सैनी ने कहा कि इंसान को निरंकार परब्रह्म के साथ नाता जोड़ना है। इसके साथ नाता जोड़ कर अपने जीवन को सफल बनाना है, क्योंकि आत्मा के कल्याण के लिए और मन की सुंदरता के लिए यह अनिवार्य है। उधर, गांव शहजादपुर स्थित ब्रांच बुड़िया के संत निरंकारी भवन स्थल पर मुखी महात्मा अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। मंच संचालन महात्मा विश्वास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed