फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभयात्रा

अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभयात्रा

Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभयात्रा
अग्रसेन शोभायात्रा देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

यमुनानगर। अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा की ओर से गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई 18 गोत्रों के प्रतीक स्वरूप समाज के अग्रणी व्यक्तियों ने 18 घोड़े पर सवार होकर की। साथ ही समाज की 201 महिलाएं सिर पर कलश उठाए और युवा कार्यकारिणी महासचिव अंकित मित्तल के नेतृत्व में 250 युवा बाइक पर सवार होकर शामिल हुए।

कमानी चौक स्थित संस्था के कार्यालय से शोभायात्रा को अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा यहां से बस स्टैंड यमुनानगर, महाराजा अग्रसेन हरित पट्टी होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। इसमें पानीपत से विशेष तौर पर बुलाई गई सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अतिरिक्त समाज को जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम पर भी झांकियां निकाली गईं। इस मौके पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव सुभाष गुप्ता, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामचंद्र गोयल, नगर विधानसभाक्षेत्र अध्यक्ष विनोद गुप्ता, नाहरपुर जगत विधानसभाक्षेत्र अध्यक्ष संजीव गुप्ता की ओर से विधानसभा अध्यक्ष पवन गोयल बंबोरी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महिला डॉ. लकी गुप्ता, महासचिव पूनम बंसल, रेनू गुप्ता, सुदेश मित्तल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजकुमार गोयल, प्रेमचंद गुप्ता दर्शन लाल सिंगला दिनेश, मंगला शिव कुमार गुप्ता, अशोक बंसल मुनीराम, बंसल, सुमित गुप्ता रामनाथ बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed