फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पहले दिन हुआ नारद मोह का मंचन

पहले दिन हुआ नारद मोह का मंचन

Tue, 19 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन हुआ नारद मोह का मंचन
‘नारदमोह का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। महावीर रामलीला ड्रामेटिक क्लब चुहड़पुर गुलाबगढ़ की ओर से रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के भाई अशोक चौधरी ने रिबन काटकर कराई। पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपने अभिनय से पौराणिक प्रसंग को सजीव कर दिया। दर्शक रामलीला मंचन देख भावविभोर थे।
रामलीला के उद्घटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के भाई अशोक चौधरी ने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्री राम और लक्ष्मण जैसा व्यवहार करना चाहिए। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि आजकल भाई-भाई की बात से सहमत नहीं होता, जबकि लक्ष्मण और राम अपने पिता दशरथ के दिए गए वचन का पालन करने के लिए 14 साल के लिए वनवास पर जंगल चले गए थे। हम सबको ऐसा पुत्र बनना चाहिए। संकल्प लेना चाहिए कि हम लोग माता-पिता, बुजुर्ग ,गुरु सबका सम्मान करेंगे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दिन ग्रामीण अंचल के कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। बीच-बीच में हास्य कलाकारों की ओर से दर्शकों का मनोरंजन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक चौधरी ने रामलीला के कलाकारों का हौसला अफजाई की गई। उन्होंने 11 हजार रुपये की राशि भी क्लब को प्रदान की। इस मौके पर पंचायत समिति छछरौली के चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता मुदित बंसल, अनिल अग्रवाल बिट्टू ,सरपंच के केहरचंद, पूर्व सरपंच सतीश चुहडपुर, यतिंदर चौधरी, वाइस चेयरमैन विजय मिंटू गुलाबगढ, मुकेश व राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed