फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सड़क बनवा नहीं सकते तो लिखित में दे दे, हम बनवाएंगे

सड़क बनवा नहीं सकते तो लिखित में दे दे, हम बनवाएंगे

Tue, 05 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क बनवा नहीं सकते तो लिखित में दे दे, हम बनवाएंगे
‘सड़क बनवा नहीं सकते तो लिखित में आदेश दे दें, हम बनवाएंगे’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की खस्ताहाल सड़कों को बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को स्वराज अभियान ने डीसी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुए अभियान के पदाधिकारियों ने डीसी को कहा की अगर प्रशासन सड़क बनवाने में समर्थ नहीं हैं तो वह हमें लिखित में देकर अपनी असमर्थता जाहिर कर दें, स्वराज अभियान यमुनानगर और जगाधरी की जनता के सहयोग से धन एकत्रित करके सड़क बनवाने का कार्य पूरा करेगा।

स्वराज अभियान के पदाधिकारी सोमवार सुबह बजरी, रेत और सीमेंट लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। अभियान के जिला अध्यक्ष सुमित पाल सिंह ने डीसी को दिए ज्ञापन में बताया कि भारत में औसतन हर घंटे 16 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हो जाती है। इनकी वजह अक्सर खस्ताहाल सड़क बनती हैं। कुछ दिन पहले ही नेशनल हाईवे 73 पर कमानी चौक के पास गड्ढा बचाने के चक्कर में ममीदी निवासी फौजी धर्मेंद्र कुमार अपने दो बच्चों के साथ ट्रक की चपेट में आ गया था, हालांकि फौजी हादसे में बाल-बाल बच गया, जबकि उसका तीन वर्षीय बेटा रूद्र और 12 वर्षीय बेटी कौशल को उसे खोना पड़ा। कुछ दिन पहले इस्जैक कंपनी के नजदीक सड़क किनारे कीचड़ में फिसलने से स्कूटी सवार लड़की ट्रक के नीचे आ गई थी। उन्होंने बताया कि प्यारा चौक से यमुना क्लब, मॉडल टाउन तक सड़क नजर भी नहीं आ रही है, इसी तरह कन्हैया सहिब चौक से गाबा अस्पताल तक नेशनल हाईवे का बुरा हाल है। इस सड़क पर तो भारी ट्रक दौड़ते हैं, ये ट्रक इन गड्ढों की वजह से जान माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने डीसी से कहा कि अगर प्रशासन सड़क बनवाने में समर्थ नहीं है तो वह उन्हें लिखित में देकर अपनी असमर्थता जाहिर कर दे, ताकि स्वराज अभियान यमुनानगर व जगाधरी की जनता के सहयोग से धन एकत्रित करके सड़क बनवाने का कार्य पूरा करे। डीसी आरएस खरब ने बरसात का मौसम खत्म होेने के बाद सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed