{"_id":"59a3178e4f1c1b56368b48ae","slug":"150386062413-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से वेतन न मिलने पर भड़के पेपर मिल कर्मी, हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से वेतन न मिलने पर भड़के पेपर मिल कर्मी, हड़ताल पर गए
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह से पेपर मिलकर्मियों को नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर गए
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पेपर मिलकर्मियों को छह माह से वेतन नही मिला है। इससे उनकी आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। इसको लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। रविवार को तीसरे दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। हड़ताल के दौरान कर्मचारी काम छोड़ कर पेपर मिल गेट के सामने धरने पर बैठे रहे। यहां उन्होंने मिल प्रबंधकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनका रुका हुआ वेतन और अन्य मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज करेंगे।
मिल कर्मचारी रमन, अनिल, सुखदेव, नीरज पांडे, रेवती, सुनील कुमार आदि ने बताया कि वह पेपर मिल में कई सालों से काम कर रहे हैं। सालभर पहले भी उन्हें वेतन काफी दिक्कतों के बाद दिया गया था। अब पिछले छह माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया। कुछ दिन पहले भी उन्होंने वेतन के लिए प्रदर्शन किया था, तब प्रबंधकों ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें काम पर बुला लिया था। लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिलाया गया। जिससे उनमें रोष है। वेतन न मिलने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। तीन दिन से वे हड़ताल पर हैं। प्रदर्शन में सूरज भान, शिवचरण, राजिंद्र शर्मा, महेंद्र, जितेंद्र, धीरज आदि उपस्थित थे।
350 पक्के और 450 कच्चे कर्मचारियों का रुका है छह माह का वेतन
पेपर मिल लेबर यूनियन के प्रधान रेवती रमन और कामगार यूनियन के प्रधान अनिल ने बताया कि पेपर मिल में 350 पक्के कर्मचारी और 450 कच्चे कर्मचारी हैं। जिनको पिछले छह माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा तीन साल से उनका एरियर नहीं दिया गया, जो कर्मचारी रिटायर हुए हैं, उनका पीएफ व अन्य भत्तों के पैसे भी नहीं दिए गए। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही उनका वेतन और अन्य मांगें पूरी की जाए, ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो।