फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाबा के सजा के एलान को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीमाएं की सील

बाबा के सजा के एलान को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीमाएं की सील

Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाबा के सजा के एलान को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीमाएं की सील
21 स्थानों पर लगाए गए हैं नाके, सीमाएं की सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सोमवार को रोहतक में सजा का एलान किया जाएगा। इसको लेकर जिला पुलिस ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। रविवार शाम को जहां जिलेभर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं पुलिस की ओर से यूपी, हिमाचल सहित जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस ने सीमाओं पर नाकेबंदी कर आने-जाने वालों वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। वहीं, जिलेभर में धारा 144 पहले से लगाई गई है। इसके लिए 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, चार डीएसपी, सभी थानों के एसएचओ के अलावा करीब साढे 13 सौ पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 200 होमगार्ड मधुबन से आए हैं। पुलिस रोहतक की तरफ जाने वाले हर वाहन पर नजर लगाए हुए है।
फ्लैग मार्च रविवार शाम करीब पांच बजे लघु सचिवालय से निकाला गया। ट्विनसिटी में एसपी राजेश कालिया और खंडों में अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाले गए। इसमें लोगों से शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसपी राजेश कालिया ने सभी पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। एसपी कालिया ने बताया कि उत्तराखंड, यूपी और हिमाचलप्रदेश की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जो वाहन हरियाणा में आ रहे हैं। उनकी गहन जांच और नंबर नोट करने के बाद ही आने दिया जा रहा है। जिले में 21 जगह नाकाबंदी की गई है। जिनपर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने हर स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम किए हुए हैं। हर वाहन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाहें फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में यहां से निकला फ्लैग मार्च
एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में ट्विनसिटी में विभिन्न स्थानों से होते हुए जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाले। यह फ्लैग मार्च लघु सचिवालय से शुरू होकर जगाधरी बस स्टैंड, नाका रक्षक बिहार, गुलाबनगर चौक, त्रिकोणी चौक छछरौली रोड, बुड़िया चौक और अग्रसेन चौक, मधु चौक, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक, रेलवे स्टेशन से होते हुए आईटीआई चौक, फर्कपुर से होकर लघु सचिवालय में वापस आया। इसमें काफी संख्या में बाइक राइडर्स और पीसीआर और अन्य वाहन शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्थिति से निपटने को पुलिस अलर्ट
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर होने वाली सजा के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले में शांति, भाईचारा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए हैं और लोगों में किसी भी प्रकार का भय पैदा न हो और कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जिले की सीमाओं पर विशेष तौर पर पुलिस नाके लगे हैं। आने-जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है।
आज भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान
यमुनानगर। जिलाधीश रोहतास सिंह खरब ने आदेश जारी किए हैं कि 28 अगस्त को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण सस्थान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को इन आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। डीसी ने जिले की जनता से अपील की कि जिला में कानून व्यवस्था तथा शांति व अमन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि, जिला प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कानून का सम्मान करे। यदि किसी ने कानून व्यवस्था या शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपमंडल में डीएसपी ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बिलासपुर। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी बाबा राम रहीम को सोमवार को दी जाने वाली सजा को लेकर प्रशासन ने उपमंडल में फ्लैग मार्च निकालकर पब्लिक को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च डीएसपी कार्यालय बिलासपुर से शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुआ। जिसमें डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी बिलासपुर दीदार सिंह, बीडीपीओ छछरौली जोगेश कुमार, बीडीपीओ साढौरा रिया, छछरौली थाना प्रभारी राजीव मिगलानी, साढौरा थाना प्रभारी सचिन, थाना छप्पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश व भारी पुलिस बल व महिला पुलिस बल ने भाग लिया। फ्लैग मार्च बिलासपुर से छछरौली, खिदराबाद, लेदी से रणजीतपुर से साढौरा से थाना छप्पर में विभिन्न गांवों में निकाला गया। डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि प्रशासन किसी तरह से कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों को लगे की प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सोमवार को बाबा राम रहीम को सुनाई जाने वाली सजा के समय कही पर भी कोई अप्रिय घटना न घटे, जिस तरह उपमंडल में अब तक शांति बनी रही आगे भी इसी तरह से भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि उनकी हर स्थिति पर पैनी नजर है और जरूरत के हिसाब से उनके पास पुलिस बल है। वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उपमंडल में किसी भी प्रकार के घातक हथियार जैसे शस्त्र, बंदूक, रिवाल्वर, तलवार, बरछा, लाड़ी आदि अन्य किस्म के हथियार लेकर चलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की वे प्रशासन व पुलिस का सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed