फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डेरा के झटके से ‘डिजिटल इंडिया कैंपेन’ बेपटरी

डेरा के झटके से ‘डिजिटल इंडिया कैंपेन’ बेपटरी

Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
डेरा के झटके से ‘डिजिटल इंडिया कैंपेन’ बेपटरी
डेरा के झटके से ‘डिजिटल इंडिया कैंपेन’ बेपटरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पंचकूला सीबीआई कोर्ट पर फैसले ने केंद्र सरकार की बहुप्रचारित डिजिटल इंडिया कैंपेन को जोर का झटका दिया है। इससे हरियाणा में पूरा अभियान पटरी से उतर गया है। उपद्रव के बाद सुरक्षा की दृष्टि से एटीएम रूम के शटर डाउन कर दिए गए तो इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई। नतीजतन कार्ड और इंटरनेटबैंकिंग से ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहे हैं। इधर, घरों में रखी नगदी रफ्ता-रफ्ता खत्म हुई तो अब लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटक रहे हैं, मगर कहीं भी कैश नहीं मिल पा रहा है। इंटरनेट सेवा बंद होने से पेट्रोल पंपों, शॉपिंग मॉल्स और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्वैप मशीनें तक शोपीस बनी हुई हैं, नोट बंदी में चर्चित पे-टीएम तक बंद है। इससे लोग परेशान हैं, उन्हें जरूरत की चीजों तक के लिए चिंता सता रही है। इधर, एलडीएम का कहना है कि, सोमवार से हालात सामान्य हो जाएंगे।
25 अगस्त को पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद उपद्रव के बाद लूटपाट के भय से बैंकों के एटीएम सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिए गए थे। वारदात के तीन दिन बाद भी जिलेभर में बैंकों के एटीएम के शटर डाउन ही हैं। ऐसे में लोग कैश की किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं। कैश के लिए लोग रविवार को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे, मगर निराश ही होना पड़ा।
विज्ञापन

एटीएम रूम बंद हैं...
मॉडल टाउन के मेला सिंह चौक स्थित एटीएम के शटर बंद देख वापस लौट रहे राजेंद्र और सन्नी ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के लिए कैश चाहिए। इसके लिए वह तीन दिनों से अलग-अलग एटीएम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कोई एटीएम खुला न होने से कैश नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी से ही बंद हैं एटीएम
इसी तरह जगाधरी की इंदिरा मार्केट में एटीएम बंद देख रश्मी ने बताया कि गणपति उत्सव के लिए पैसे की जरूरत थी, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन से ही एटीएम बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्वैप मशीन तक काम नहीं कर रही, क्या करें
शहर के महेंद्रा पेट्रोल पंप पर यमुना विहार के रमन शर्मा ने बताया कि उसे बाइक में पट्रोल डलवाना है। एटीएम बंद होने से नकदी नहीं है, इसलिए स्वैप मशीन पर कार्ड के जरिए पेमेंट करना चाहता है, लेकिन यहां इंटरनेट बंद होने से स्वैप मशीन काम नहीं कर रही है।
लोगों को याद आई नोटबंदी
इसी तरह शहर के एक शॉपिंग मॉल में पहुंचे सन्नी ने बताया कि उसे किश्तों में मोबाइल खरीदना है। सभी एटीएम बंद होने से नकदी न होने पर स्वैप मशीन के जरिए पेमेंट करने की सोची थी, लेकिन इंटरनेट बंद होने से यहां स्वैप मशीनें भी काम नहीं कर पा रही हैं। नोटबंदी में तो कम से कम ऑनलाइन पेमेंट कर ही लेते थे।

बिगड़ रहे हालात
इंटरनेट सेवा चार दिन से बंद है। ऐसे में स्वैप मशीनें काम नहीं कर रही हैं। जबकि नोटबंदी के बाद से हर पेट्रोल पंप पर स्वैप मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है और अधिकांश लोग कार्ड के जरिए ही ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। हालात बिगड़ गए हैं।
ब्रिजेश शर्मा, प्रधान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, यमुनानगर-जगाधरी।
सोमवार से सामान्य हो जाएंगे हालात
फैसले के दिन सभी बैंकों के एटीएम को सुरक्षा के लिहाज से बंद कराया गया था। एटीएम खोले जाने के निर्देश दे दिए हैं, सोमवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
एचएस सिंह , एलडीएम, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed