फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सुबह-शाम आरती के साथ लग रहा लड्डूओं का भोग

सुबह-शाम आरती के साथ लग रहा लड्डूओं का भोग

Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुबह-शाम आरती के साथ लग रहा लड्डूओं का भोग
गणेश की भक्ति में रमे श्रद्धालु, लड्डुओं का भाग लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विनसिटी गणेश की भक्ति में रम गई है। गणेश उत्सव के तहत जगह-जगह सजाए गए गणपति के पंडालों में तमाम श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। सुबह-शाम आरती के साथ भगवान गणेश को लड्डूओं का भोग लगाया जा रहा है। इस दरम्यान भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। तमाम पंडालों को ईको फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गई है। इसी के साथ भक्तों की ओर से तमाम भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने के कार्यक्रम बनाए गए हैं।
ईको फ्रेंडली पंडाल: पेपर मिल के डिपो ग्राउंड में सर्वजन कल्याण समिति की ओर से मनाए जा रहे छठें गणपति उत्सव के तहत पंडाल में शुक्रवार को गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर इनेलो के युवा नेता रॉकी सांगवान और पेपर मिल कामगार यूनियन के प्रधान अनिल मिश्रा ने पूजा-अर्चना की थी। समिति के दीपल सरकार ने बताया कि उनकी ओर से गणपति की प्रतिमा को ईको फ्रेंडली बनवाया गया है, जिसे कोलकता के मूर्तिकार आशीश पॉल की ओर से सिर्फ मिट्ठी से बनाया गया है। प्रतिमा करीब आठ फीट की है और गणपति महल के रूप में लगे पंडाल की ऊंचाई करीब 11 फीट है, जिसे पूरी तरह लाइटों, फूलों व अन्य सामान के जरिए सजाया गया है। मौके पर विजय सिंह, संजीव मिश्रा, भानू मिश्रा, विनित मिश्रा, सतीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर: लाजपत नगर में हाईवे किनारे फ्रेंड्स क्लब की ओर से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है, जहां शनिवार को सुबह और शाम को सात बजे गणपति की विधिवत आरती की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मॉडल टाउन जब्बीवाला गुरुद्वारे के समीप मनाए जा रहे दूसरे गणपति उत्सव में बसंत दास महाराज ने गणपति के भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा गणपति पंडाल में पहुंचकर काफी संख्या में लोगों ने सुबह-शाम आरती की। इस मौके पर विजय मेहता, अमर लवली मलिक, मोना मेहता, कोमल कालडा, भावना, मनीष मलिक, सुदेश रानी, अंकित, मोहित, सुचित्रा, पियुश, सतीश, चंद्रभान, मनोज, राजेश, मिंटू, लालबहादुर, अनुज, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रोज भजन कार्यक्रम : इसी प्रकार रामपुरा कॉलोनी में छठां गणपति उत्सव श्रीअमर ज्योति क्लब की ओर से मनाया जा रहा है। बीती रात स्वामी रामजी दास ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्सव में शामिल होकर गणपति की आराधना की। क्लब के सदस्य रमेश मैगो और विपिन उर्फ दारा ने बताया कि गणपति कि पांच फीट ऊंची प्रतिमा मिट्टी की बनवाई गई है, ताकि यमुना में विसर्जन के बाद वह यमुना के पानी को दूषित न कर उसमें ही घुल जाए। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को मास्टर बॉबी, 28 को जितेंद्र शर्मा, 29 को वेदजी वेद, 30 अगस्त को विनोद राज के भजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार 31 अगस्त को दीपक राजा, एक सितंबर को मनु सिकंदर, दो सितंबर को मोंटी राजा, तीन सितंबर को किशोरी माध्वी शर्मा और चार सितंबर को विनोद राजन कार्यक्रम पेश करेंगे।

गणपति के दीवानों की ओर से नौवीं बार मनाया जा रहा गणपति उत्सव
रादौर। गणपति के दीवानों की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला रादौर में दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के दूसरे दिन गणपति की सुंदर और भव्य झांकियां निकाली गईं। आयोजक विजय शर्मा व अनिल शर्मा ने बताया कि गणपति के दीवानों की ओर से लगातार नौवीं बार गणेश उत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। उत्सव के दौरान दस दिन तक रात के समय गणेश की महिमा का कलाकारों द्वारा गुणगान किया जाता है। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को गणेशोत्सव के अंतिम दिन गणेश विसर्जन का कार्यक्रम होगा। जिसमें पश्चिमी यमुना नहर किनारे पक्का घाट रादौर में गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर विशू गुप्ता, गगन शर्मा, सुमित शर्मा, अंकित गुप्ता, प्रकाश, सुमित शर्मा, अंकुश गुप्ता, श्वेतकमल, अजय नंदा, आदित्य बसंल, देवेंद्र सैनी, योगेश कपूर, प्रिंस वर्मा, कमल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed