फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   परमात्मा को जाने बिना भक्ति व्यर्थ : निरंजन सिंह

परमात्मा को जाने बिना भक्ति व्यर्थ : निरंजन सिंह

Mon, 14 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
परमात्मा को जाने बिना भक्ति व्यर्थ : निरंजन सिंह
परमात्मा को जाने बिना भक्ति व्यर्थ : निरंजन सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आज इंसान परमात्मा की बिना जानकारी भक्ति के रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहा है, जो व्यर्थ है। सतगुरु के बिना इसकी जानकारी असंभव है। सतगुरु ब्रह्मज्ञान से निराकार परमात्मा की जानकारी दे कर भक्ति की राह दिखाते हैं। यह बात रविवार को संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में एडवोकेट निरंजन सिंह सैनी ने कहीं। मंच संचालन महात्मा गुरनाम सिंह ने किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों, कविताओं और विचारों के माध्यम से एकता-भाईचारे का संदेश दिया।

महात्मा निरंजन सिंह सैनी ने फरमाया कि, आज सतगुरु माता सविंद्र हरदेव इस निरंकार परमात्मा की पहले जानकारी करा रही हैं। इसके बाद उसकी भक्ति करना सिखा रही है। सतगुरु हमेशा हमें सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलता सिखाते हैं। उनके हर आदेश का पालन करना चाहिए। उधर, गांव शहजादपुर स्थित संत निरंकारी मिशन ब्रांच बुड़िया के सत्संग भवन स्थल पर महात्मा जेके नारंग की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। मंच संचालन महात्मा अवनीश ने किया। सत्संग के दौरान अनेक संत महापुरुषों ने भजनों और विचारों से सत्य का संदेश दिया। मुखी महात्मा अश्वनी, संचालक सोमप्रकाश, शिक्षक धर्मपाल, सहायक शिक्षक बालकिशन, सुरेश पाल आदि ने महात्मा जेके नारंग का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed