{"_id":"597a36b24f1c1b96628b49f8","slug":"150118170010-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिल रहे फसलों के वाजिब दाम : पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिल रहे फसलों के वाजिब दाम : पूर्व विधायक
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को नहीं मिल रहा फसलों का वाजिब दाम : पूर्व विधायक
रादौर। थानेसर के पूर्व कांग्रेस विधायक रमेश गुप्ता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार किसान, गरीब, मजदूर और व्यापारियों की विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आज प्रदेश का किसान कर्जे के बोझ तले दबता जा रहा है। पूर्व विधायक वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के किसानों को फसलों के वाजिब दाम तक नहीं मिल रहे हैं। भाजपा ने चुनाव में किसानों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया है। हर साल लाखों युवकाें को रोजगार देने का वायदा भी आज तक पूरा नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि, सरकार नौकरियां देने की बजाय लोगों की नौकरियां छीन रही है। इस अवसर पर तरसेम बकाली, अश्विनी शर्मा, पवन कंसल, सतपाल सिंह, श्याम लाल, रामकरण जैनपुर, हिशम सिंह, मेहरबान खान, राजेश कुमार शर्मा, दर्शन लाल भी उपस्थित थे।