{"_id":"597a36b04f1c1b7c5a8b4a48","slug":"150118169813-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कैश डालने के बजाए पर अपनी जेब भरने वाला एक कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कैश डालने के बजाए पर अपनी जेब भरने वाला एक कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में कैश डालने के बजाए पर जेब भरने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरा गिरफ्त से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश लोड करने के नाम पर 20 दिन में हेराफेरी कर 55 लाख रुपये गबन करने वाले दो कर्मचारियों में से एक को सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
गांव पलाका निवासी कंवरपाल व हरबंसपुरा निवासी महेंद्र ने एसआईपीएल कंपनी में बतौर कस्टोडियन (एटीएम में पैसा डालने वाले) रहते हुए 20 दिन में करीब 55 लाख रुपये की राशि एटीएम में कैश डालने के बजाए हड़प ली। मामले की जांच इकॉनामिक्स सेल ने की और आरोप सही पाए जाने पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कालिया ने इसकी जांच सीआईए-1 को सौंपी। सीआईए-1 टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह व एएसआई मनोज ने बताया कि गांव पलाका के कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी महेंद्र की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
चार विजिट में कम निकले थे 55 लाख
एसआईपीएल के स्थानीय मैनेजर जगमोहन रावत ने पुलिस को बताया था कि कंवरपाल व महेंद्र उनकी कंपनी में बतौर कस्टोडियन काम करते थे। कंवरपाल करीब साढ़े तीन साल से और महेंद्र सात साल से कार्यरत था। दोनाें की जिम्मेदारी एटीएम में कैश डालने की है। जिले में एचडीएफसी की 24 शाखाएं हैं। इन दोनों के पास ही एटीएम की चाबी और पासवर्ड होता था। इन्हें चेक दे दिया जाता था और ये बैंक में जाकर कैश लेने के बाद उसे एटीएम में डाल देते थे। पांच मई को एचडीएफसी की कमानी चौक शाखा पर औचक निरीक्षण किया गया तो सात लाख 43 हजार 500 रुपये कम निकले। इसके बाद 11 मई को फिर से यही एटीएम चेक किए गए। इस दौरान 29 लाख 60 हजार रुपये कम थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। इसी दौरान कस्टोडियन ने चार्ज छोड़ने के दौरान लिखित में दिया कि करीब 18 लाख और शार्ट हैं और वह इसे लौटा देंगे। मैनेजर ने इसके बाद एचडीएफसी की वर्कशाप शाखा के एटीएम 25 मई को चेक किए तो एक एटीएम 11 लाख 51 हजार 500 व दूसरे एटीएम से साढ़े छह लाख रुपये कम निकले।