{"_id":"597a36ae4f1c1b96628b49f5","slug":"15011816978-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर ने जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीकर ने जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीकर ने लगाया जनता दरबार, समस्या के समाधान के निर्देश
यमुनानगर। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने गुरुवार को खिजराबाद के हाइडिल कॉलोनी भूडकलां रेस्ट हाउस और छछरौली के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान पब्लिक की समस्याएं सुनीं और समस्या के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।
खिजराबाद में लगे जनता दरबार में विधानसभा स्पीकर कंवरपाल के सामने गांव हाफिजपुर और कडकौली के लोगों ने मेघुवाला से यमुनानगर वाया दसौरा-याकूबपुर रूट पर दोबारा बस चलाने, लेदी के ग्रामीणों ने गांव में स्थित डिस्पेंसरी भवन को दोबारा बनवाने, फकीर माजरा के सरपंच अदरीस ने पब्लिक हेल्थ ट्यूबवेल लगाने, नत्थनपुर निवासी मांगेराम ने मूनवली स्कूल के नजदीक सड़क पर ब्रेकर बनवाने, दड़बा निवासी अनुज ने बिजली के ट्रांसफार्मर पर टी-स्विच लगवाने और छछरौली जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गनाइजेशन ने ऑपरेटर्स के वेतन बढ़ाने आदि की मांग की। मौके पर छछरौली के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जोगेश कुमार, बिजली बोर्ड के एसडीओ एसएल गोयल व पंकज देसवाल, जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ प्रमोद गुप्ता, पंचायती राज के एसईपीओ साहब सिंह, ओमप्रकाश अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद, भाजपा मंडल महामंत्री बलविंद्र मुजाफत, कपिल मनीष गर्ग, सुलेखचंद, विजय सिंगला, कडकौली के सरपंच हरिंद्र सिंह, राजीव, कालाराम आदि रहे।