{"_id":"597a36ab4f1c1b20798b4803","slug":"15011816935-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसके रोड के बीचों-बीच ट्रक खराब, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसके रोड के बीचों-बीच ट्रक खराब, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन चालक
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसके रोड के बीचो-बीच ट्रक हुआ खराब, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
यमुनानगर। गांव दामला में टोल टैक्स के पास ट्रक के सड़क के बीचो-बीच खराब होने से गुरुवार को एसके रोड पर घंटों जाम लगा रहा। सूचना देने के बावजूद कोई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा।
गुरुवार सुबह 8:30 बजे गांव दामला में टोल टैक्स के पास एक ट्रक सड़क के बीच खराब हो गया। इस कारण एसके रोड पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक का जाम लग गया। जाम लगने के बाद भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वाहन चालक घंटों गर्मी के बीच जाम में फंसे रहे। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने दूसरे सड़क मार्गों का सहारा लिया। देर शाम को मौके पर पहुंची पुलिस ने खराब ट्रक को मार्ग से हटवा कर जाम खुलवाया। जाम के कारण वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई और दिन भर वह भटकते नजर आए।