फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   संजय विहार में महिलाओं ने मनाई तीज

संजय विहार में महिलाओं ने मनाई तीज

Thu, 27 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
संजय विहार में महिलाओं ने मनाई तीज
किसी ने नृत्य तो किसी ने गेम में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

यमुनानगर। संजय विहार कॉलोनी की महिलाओं ने निधि जैन के आवास पर बुधवार को तीज उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने झूले का आनंद उठाया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वैश्य समाज की महिला अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने बताया कि भारतीय परंपरा में कई ऐसे उत्सव हैं, जिन्हें विशेष रूप से महिलाएं मनाती हैं। उन्होंने कहा कि तीज भी एक ऐसा त्योहार है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी होती है। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के गेम, नृत्य और श्रीराधा-कृष्ण थीम पर अंताक्षरी आदि गतिविधियां आयोजित कराई गईं। निधि जैन ने कहा कि इस तरह के त्योहार समाज के हर वर्ग को आपस में जोड़ते हैं। इस मौके पर रजनी जैन, मधु शर्मा, इंदु गुप्ता, चंचल पुरी, सतीश जैन, मनप्रीत छतवाल, शालिनी मेहता, रेखा शर्मा, पूनम धीमान व उमा गोयल आदि मौजूद रहे।

स्वीटी आनंद व अंजना विनायक बनीं तीज क्वीन
यमुनानगर। इनर व्हील क्लब की ओर से जिमखाना क्लब में तीज उत्सव मनाया गया। क्लब की महिलाओं के साथ अन्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता कराई गईं। लोकगीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया और तीज पर्व से जुड़े लोक गीत गाये। क्लब की प्रधान पारुल चानना ने बताया कि अपनी सभ्यता व संस्कृति को बचाए रखने के लिए क्लब की ओर से इस प्रकार के त्योहारों का आयोजन सामूहिक रूप से किया जाना चाहिए। तीज क्वीन स्वीटी आनंद और अंजना विनायक को घोषित किया गया। मौके पर सुनीता सलूजा, समीरा सलूजा, अपेक्षा गर्ग, सुनीता तरेहन, अलका तरेहन, रुपा गुप्ता, इशा गांधी, गूंजन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वेला विनायक व सचिव कविता मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed