{"_id":"67c0bf552e1a455cb50428be","slug":"1500-police-personnel-will-keep-vigil-during-civic-elections-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133798-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निकाय चुनाव में 1500 पुलिस कर्मचारी करेंगे निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निकाय चुनाव में 1500 पुलिस कर्मचारी करेंगे निगहबानी
Fri, 28 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो मार्च को नगर निगम के मेयर व 22 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान होंगे। मतदान के लिए 190 स्थानों पर 362 बूथ बनाए गए है। इनमें से 65 बूथ संवेदनशील है। मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए लगभग 1500 पुलिसकर्मी बूथों पर तैनात रहेंगे। वहीं 17 पेट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। निकाय चुनाव में कुल 1500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 190 लोकेशन पर स्थित 362 बूथ पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।
निकाय चुनाव में 65 क्रिटिकल बूथ है। जिला के क्रिटिकल बूथ, पेट्रोलिंग ड्यूटी, इंटर स्टेट नाकों इत्यादि पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसी तरह जिला में कुल 17 पेट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी पर तैनात रहेगी, जिनके साथ में पांच पुलिसकर्मी रहेंगे। इन वाहनों पर वायरलेस सेट भी लगाए गए है ताकि निर्बाध रूप से सम्पर्क किया जा सके। ये पेट्रोलिंग पार्टी किसी भी बूथ पर किसी भी अव्यवस्था होने की सूचना प्राप्त होने पर 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर बूथ पर तैनात जवानों की सहायता करेगी।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में डीएसपी रैंक के नोडल पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रक्रिया उचित व पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के साथ सम्पन्न हो। उनके साथ द्वितीय इंचार्ज के तौर पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लगाए गए है। साथ ही जिले की 33 ईआरवी (डायल-112 वाहन), दुर्गा शक्ति व क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी ।
एसपी ने बताया कि चुनाव में लगे जवानों के खाने पीने और ठहरने का समुचित प्रबंध किया गया है। दो मार्च को मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अवैध तौर से मतदाता को तंग कर रहा है या धनबल-बाहुबल का प्रयोग कर रहा है या मतदाताओं को गैर कानूनी ढंग से प्रभावित करने की कोशिश करे तो 112 या संबंधित एसएचओ को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।