फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 roadways drivers and home guard personnel deployed at fire stations

Yamuna Nagar News: दमकल केंद्रों पर रोडवेज के 15 चालक और होमगार्ड के जवान तैनात

Fri, 10 Apr 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
15 roadways drivers and home guard personnel deployed at fire stations
जिला दमकल कार्यालय पर धरना देते कर्मचारियों को संबो​धित करते यूनियन नेता। संवाद
यमुनानगर। जिले में दमकल कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को 104 कर्मचारी छुट्टी पर रहे, जिन्हें हड़ताल पर माना गया, जिससे जिले में महज 10 कर्मचारी ही ड्यूटी पर बचे। हालांकि राहत की बात यह रही कि बीते दो दिनों में कहीं आगजनी की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

पूर्व में घोषित दो दिन की हड़ताल को अब दो दिन और बढ़ाते हुए 11 अप्रैल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हरियाणा रोडवेज के 15 चालकों और होमगार्ड के जवानों को दमकल केंद्रों पर तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य किया जा सके। दमकल कर्मचारियों ने वीरवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर धरना दिया।
विज्ञापन

जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया। धरने का संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया। धरने के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा और अग्निशमन राज्य मुख्य संगठनकर्ता संतोष ने कर्मचारियों को बताया कि चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के साथ यूनियन प्रतिनिधिमंडल की करीब तीन घंटे तक वार्ता हुई, लेकिन वह विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यूनियन ने बैठक कर हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कई बार प्रशासन से बातचीत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

दमकल कर्मियों की इस हड़ताल को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सोदे, नगर पालिका कर्मचारी संघ के शाखा प्रधान पपला, मुकेश, सीटू के जिला संयोजक सरबत्ती, विनोद त्यागी, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष प्यारेलाल, सुरेंद्र कुमार, सचिव प्रेम प्रकाश व अन्य माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed