{"_id":"68b4a412f6e3a98b44074ae9","slug":"15-feet-long-python-seen-on-kanni-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143119-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कन्नी लाइन पर दिखा 15 फीट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कन्नी लाइन पर दिखा 15 फीट लंबा अजगर
Mon, 01 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कलेसर नेशनल पार्क की कन्नी लाइन पर घूमता अजगर। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खिजरी गांव के समीप कलेसर नेशनल पार्क की कन्नी लाइन पर 15 फीट लंबा और 50 किलोग्राम वजनी अजगर देखा गया। वन्यजीव रक्षक के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान इस अजगर को देखा है। और इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।
अजगर खिजरी गांव की आबादी से लगभग 400 मीटर की दूरी पर था। ऐसे में कर्मचारियों ने अजगर को आबादी से दूर करने के लिए जंगल की तरफ मोड़ दिया। जिससे वह सुरक्षित कलेसर जंगल में चला गया। वीडियो की बात करें तो अजगर जमीन पर रेंग रहा है। जिसे कर्मचारी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
उधर, वन्यजीव इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया गश्त के दौरान वन रक्षक टेक चंद ने इस अजगर को देखा था। अजगर को बिना किसी नुकसान के जंगल की ओर निर्देशित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि कलेसर नेशनल पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त की जाती है, और ग्रामीणों से जंगल के आसपास सतर्क रहने की अपील की गई है।