{"_id":"6ab032e809a06edb4705a4e0","slug":"15-appeared-for-the-scholarship-interview-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163240-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए 15 ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए 15 ने दिया साक्षात्कार
Mon, 21 Sep 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि का चेक दिखाते विद्यार्थी व संस्था सदस्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जरूरतमंद मेधावियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक प्रयास आपके साथ संस्था की ओर से रविवार को विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 विद्यार्थियों साक्षात्कार दिया।
विद्यार्थियों का चयन 13 सितंबर को परीक्षा से किए गया था। इसमें 126 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से प्रताप नगर की रजनी व सिया, पुरानी सब्जी मंडी स्कूल की मधु, काजल व निधि, एसडी स्कूल के गणेश, अटावा की संध्या, जगाधरी कन्या विद्यालय की इशिका, मॉडल कॉलोनी की अंजलि, वर्कशॉप स्कूल की ऋद्धि, सरावां की सिमरन, बूड़िया के हर्ष, देवधर की दृष्टि, टोपरा कलां की खुशबू और मॉडल टाउन की रुहानी का चयन हुआ है।
साक्षात्कार पांच प्राचार्यों के पैनल की ओर से लिया गया। संस्था संरक्षक शीशपाल चौहान व अध्यक्ष आरएस शर्मा ने बताया संस्था का उद्देश्य मेधावियों को उच्च शिक्षा दिलवाना है। महासचिव कुंदन कालड़ा व वाइस चेयरमैन सुशील गुलाटी ने कहा कि साक्षात्कार में किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का बौद्धिक स्तर, सोच की उड़ान, लक्ष्य के प्रति जुनून और संस्कार परखे गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के तौर पर किताबें और स्टेशनरी के लिए एसडी स्कूल के प्राचार्य सतीश गर्ग ने दो-दो हजार रुपये का चेक और आने-जाने का किराया दिया। अंतिम चयन 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक और घर की आर्थिक स्थिति की जांच के बाद अगले वर्ष किए जाएगा। इस दौरान अनूप कोठियाल, कोषाध्यक्ष अच्छर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।