फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कर्जमाफी के लिए सड़क पर उतरे किसान

कर्जमाफी के लिए सड़क पर उतरे किसान

Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए सड़क पर उतरे किसान
कर्जमाफी के लिए सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कर्जमाफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर सामवार को किसान सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने किसान भवन से लेकर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद लघु सचिवालय में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया और डीसी को मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन सौंपा। जल्द ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान सोमवार सुबह किसान भवन में जुटे। यहां उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर की अध्यक्षता में बैठक की। उसके बाद किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन। किसान भवन से सभी किसान नेशनल हाईवे से वाहनों पर रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सांसद रतन लाल कटारिया और डीसी आरएस खरब को ज्ञापन दिया। यहां देवधर ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में शायद किसी सरकार ने किसानों का इतना शोषण नहीं किया, जितना कि वर्तमान सरकार ने किया। हरियाणा में जिन फसलों का समर्थन मूल्य सरकार ने घोषित किया है, वह भी समर्थन मूल्य पर नहीं बिक रहीं। धान, सरसों, सूरजमुखी, चना, कपास आदि फसलों के किसानों का यह हाल है कि, वे अपने घर और खेतों की जरूरत तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में हरियाणा के उपाध्यक्ष पंडित लक्ष्मी चंद ने सवाल उठाया कि जब पॉप्लर और सफेदा को सरकार ने 2008 में जंगल की लकड़ी न मान कर किसान की फसल घोषित किया है, तो सरकार इसका समर्थन मूल्य घोषित क्यों नहीं करती। वर्तमान में मंहगाई को देखते हुए और पॉप्लर-सफेदा की लागत के मद्देनजर इसका रेट 1500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। इस मौके पर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास राणा, उपाध्यक्ष राज कुमार खजूरी, सुरेश कनालसी, मेघ सिंह, मोहकम सिंह, नीरज गोस्वामी, पींटू राणा, सूरेश कांबोज, सरदार कुलविंद्र सिंह, सुखविंद्र, पींटू, पवन लक्षीबांस रहे।
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर बताएंगे सरकार की नाकामी
जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान संघ अगस्त में गांव-गांव जाकर सरकार की नाकामी को लेकर किसानों को जागरूक करेगी। भारतीय किसान संघ ने अपनी योजना के अनुसार यमुनानगर के सभी ब्लॉको में 25-25 गांव को चुना है। जिसमें मजबूत ग्राम कमेटियों का गठन किया जाएगा और सितंबर में किसानों का एक बड़ा सम्मेलन बुलाया जाएगा। जिसमें अपनी मांगों को लेकर सरकार को एक ज्ञापन दिया जाएगा और किसानों की मांगों को लेकर जो आंदोलन होगा, उसकी घोषणा सितंबर में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मांगों पर ध्यान दे सरकार
किसान नेताओं ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे हैं कि किसानों के सभी बैंकों के कर्जे तुरंत माफ किए जाएं, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाय, लक्कड़ मंडी में लकड़ी बेचने पर पारदर्शिता लाई जाए। जिले में बनाया जा रहा नेशनल हाईवे, जिस पर कोई अंडर पास, सर्विस लाइन नहीं है, तुरंत बनवाई जाए, किसानों को कम से कम 15 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed