फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 shooters from Yamunanagar will aim at the state level

Yamuna Nagar News: यमुनानगर के 14 शूटर राज्य स्तर पर साधेंगे निशाना

Wed, 24 Apr 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
14 shooters from Yamunanagar will aim at the state level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरस्वती शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने तीसरी हरियाणा प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। प्रतियोगिता में 14 शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन कर नौवीं हरियाणा स्टेट शूटिंग स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।
अकादमी कोच प्रदीप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 21 अप्रैल तक नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेस तुगलकाबाद में करवाई गई थी। इसमें सरस्वती शूटिंग अकादमी के 14 निशानेबाजों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी ने नौवीं हरियाणा स्टेट शूटिंग के लिए अपना स्थान प्राप्त किया है। कोच ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल में पुरुष वर्ग से विशाल, आर्यवीर, सतीश, संजीव व सौरभ ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग से भाव्या, वंदना, सोहेल प्रीत कौर ने क्वालीफाई किया है। 50 मीटर 22फ्री पिस्टल में निशांत कांबोज, रिक्षित, अर्जुन ने स्थान पाया है। वहीं 25 मीटर 22 स्पोर्ट्स पिस्टल में भाव्या, आन्या ने स्थान पाया। वहीं 10 मीटर एयर राइफल में संस्कार, हरप्रीत, अभिलक्ष ने अपना स्थान पक्का किया है। सरस्वती स्कूल प्रांगण में 25 मीटर व 50 मीटर इलेक्ट्रॉनिक बैफल रेंज का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर्स जिले में ही तैयार होंगे। सरस्वती शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed