फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1366 villages of Haryana will soon get 24-hour electricity: CM

हरियाणा के 1366 गांवों में जल्द 24 घंटे बिजली मिलेगी : सीएम

Tue, 15 Apr 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
1366 villages of Haryana will soon get 24-hour electricity: CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकसित भारत-विकसित हरियाणा समारोह में पीएम मोदी के सामने पूरे जोश के साथ अपना भाषण रखा। अपने 20 मिनट के भाषण में उनका पूरा फोकस हरियाणा में सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास पर रहा। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने का प्रावधान किया। वहीं, आज 5877 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, बाकी बचे 1366 गांवों को इस योजना का लाभ लेने के लिए जल्द ही नई स्कीम शुरू की जाएगी।
सीएम सैनी ने कहा हरियाणा में बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के बिजली उपक्रमों का घाटा 30 प्रतिशत से घटकर केवल 10.4 प्रतिशत रह गया है। यह केवल उदय स्कीम के माध्यम से हुआ है। हाल ही में जारी वर्ष 2023-24 की राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पूरे देश में प्रथम स्थान पाया है। इतना ही नहीं, पूरे देश में दूसरा स्थान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को मिला है। यह राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन

2047 तक विकसित भारत
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री की नीति, नीयत और नेतृत्व पर पूर्ण जनसमर्थन की मुहर लगाकर तीसरी बार ऐतिहासिक जनादेश दिया। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हरियाणा पूर्ण सहभागिता निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस संकल्प सिद्धि में हरियाणा देश के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और विकसित भारत के मानचित्र पर विकसित हरियाणा की भी तस्वीर होगी। वहीं, सैनी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें नमन किया तथा किसानों और मजदूरों के मसीहा दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम के नाम पर स्थापित थर्मल पॉवर प्लांट में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट की आधारशिला रख उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान किए स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से पिछले 10 सालों में हरियाणा ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा डबल इंजन सरकार के साथ आगे बढ़ रहा था। लेकिन अब हरियाणा की जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार है। इस तीसरी पारी में हरियाणा अब तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार और श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed