फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 named in three cases of dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 12 नामजद

Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
12 named in three cases of dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2017 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। तब उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक दिन दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, देवर, सास व ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पटरी मोहल्ला जगाधरी निवासी अंजली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2022 को ताजेवाला निवासी रोहित के साथ हुई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति, ससुर कश्मीरा व सास सलिंद्र ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शांति कॉलोनी निवासी वाहिदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पुराना हमीदा निवासी आजाद सिद्दकी के साथ चार अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग बुलेट बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर पति आजाद सिद्दकी, ससुर यासीन सिद्दकी, सास नूरजहां, देवर रिजवान सिद्की, ननद शहनाज ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed