फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 lakhs cheated in the name of sending to South Korea

Yamuna Nagar News: दक्षिण कोरिया भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे

Wed, 14 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs cheated in the name of sending to South Korea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आइसलैंड के रास्ते दक्षिण कोरिया भेजने के नाम पर मघरपुर निवासी सुभाष चंद से 12 लाख रुपये ठग लिए गए। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुभाष चंद ने बताया कि गत वर्ष उसके पास सहारनपुर के शिम्लाना गांव निवासी विशाल पुंडीर का फोन आया था। इसने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद वह अपने पिता राजपाल व एक अन्य रिश्तेदार के साथ आरोपी के घर पर गए। आरोपी से दक्षिण कोरिया जाने के बारे में बात की। आरोपी ने 15 लाख 50 हजार रुपये का खर्च बताया। इसके बाद आरोपी ने तीन लाख रुपये एडवांस मांगे। इसके बाद छह लाख रुपये बैंकाक पहुंचने और फिर तीन लाख रुपये जीजू आइसलैंड पहुंचने पर देने होंगे। आरोपी पर विश्वास कर तीन लाख रुपये दे दिए। 18 अगस्त को आरोपी ने दिल्ली से बैंकाक की टिकट कराई।
विज्ञापन

वहां से बैंकाक गए तो आरोपी ने छह लाख रुपये की मांग की। यह रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने जीजू आइसलैंड की टिकटें दी। जब वहां पहुंचे तो एंट्री नहीं मिली। आरोपी से बात की तो उसने तीन हजार अमेरिकन डॉलर की मांग की। उसने डॉलर न होने की बात कही। इस पर आरोपी ने वापस भारत की टिकट करा दी। रुपये मांगने पर आरोपी ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed