फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1177 spring loaded truck found abandoned in Jharkhand

Yamuna Nagar News: झारखंड में लावारिस मिला 1177 कमानी से लदा ट्रक

Mon, 01 Apr 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
1177 spring loaded truck found abandoned in Jharkhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर से 1177 पीस कमानी लोड कर जमशेदपुर के लिए निकला ट्रक झारखंड के गांव बकोरिया में लावारिश हालत में खड़ा मिला। ट्रक चालक मौके से गायब था। इससे पहले ट्रक चालक अनिल ने ट्रांसपोर्टर से रुपये खत्म होने की बात कहकर ऑनलाइन दस हजार रुपये मांगे थे। शहर पुलिस ने महावीर कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर गुरदेव शर्मा की शिकायत पर आरोपी चालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ट्रांसपोर्टर गुरदेव शर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका औद्योगिक क्षेत्र में शर्मा ट्रांसपोर्ट के नाम से कार्यालय है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित यमुना ऑटो इंडस्ट्री का वेंडर है। उसने सात मार्च को लखनऊ के पुतान मरिगहना निवासी अनिल कुमार के ट्रक में औद्योगिक क्षेत्र 1177 पीस कमानी पट्टा भरकर झारखंड के जमशेदपुर के लिए भेजा था। यह ट्रक उन्होंने ट्रांसपोर्टर सहारनपुर निवासी सोनू के माध्यम से मंगवाया था। उसके पास 13 मार्च को अनिल का फोन आया कि उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं। उसने कंपनी के खाते से ऑनलाइन दस हजार रुपये उसके पेटीएम पर डाले।
विज्ञापन

इसके बाद 14 मार्च से ट्रक चालक अनिल का फोन स्विच ऑफ हो गया। काफी खोजबीन के बाद लोकेशन से उन्हें पता चला कि वह ट्रक झारखंड के पलामू जिले के गांव बकोरिया में लावारिश हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही वह झारखंड के बकोरिया पहुंचे और उन्होंने ट्रक को वहां सतभरवा थाने में खड़ा करवाया। उन्होंने पहले इसकी शिकायत झारखंड पुलिस को दी। उन्होंने मामला यमुनानगर का बताया। इसके बाद शिकायत शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed