{"_id":"67841261dad450f7b503d4ac","slug":"11-villages-got-the-gift-of-indoor-gym-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-131420-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इंडोर जिम की 11 गांवों को मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इंडोर जिम की 11 गांवों को मिली सौगात
Mon, 13 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश को 250 इंडोर जिम की सौगात दी। इनमें जिले के 11 गांव शामिल हैं। इंडोर जिम स्थापित होने से युवाओं समेत ग्रामीणों को सेहत सुधारने के लिए व्यायाम करने की सुविधा मिलेगी।
जिले में जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र सिंह ढुल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ। पंचायती राज विभाग के एक्सईएन लव कुमार ने बताया कि जिले के 11 ग्राम में इंडोर जिम की स्थापना की गई है। इनमें भोगपुर, कुलपुर, रपौली, टोपरा खुर्द, सिकंदरा, पालेवाला, संधाली, संधाला, गुमथला राव, दौलतपुर कलेसरा, ढाकवाला गांव शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा हमेशा खेलकूद में आगे रहे है। युवा ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में देश का मान बढ़ाते आए हैं और हरियाणवी सेना व पुलिस में अपनी सेवा देते आए हैं। इन्हीं पहलुओं को नहर में रखते हुए सरकार ग्राम पंचायत इंडोर जिम योजना लाई है। जहां गांवों में इंडोर जिम योजना की स्थापना की जा रही है, वहीं युवाओं को आधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ अभ्यास करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अब फिटनेस सुधारने और बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करना और भी आसान होगा। ये जिम केवल फिटनेस नहीं बल्कि सेना, पुलिस और खेलों में सफल होने के लिए युवाओं को तैयार करने का एक मजबूत कदम है। ग्राम पंचायतों के लोग इंडोर जिम योजना से फिट रहेंगे और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
इस अवसर पर ऊंचा चांदना सरपंच सतपाल सैनी, जिला परिषद सदस्य गोलनी निवासी सुमन, जिला परिषद सदस्य सर्वजीत रघुवंशी, सरपंच झाड़ चंदना कर्म सिंह, नंबरदार रपौली तेजिंद्र सिंह, सरपंच अकबरपुर अमन सैनी, सरपंच कुलपुर गुरमीत सिंह, सरपंच भोगपुर देवेंद्र सिंह वालिया, सरपंच टोपरा खुर्द देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।