फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 villagers named in land dispute case

Yamuna Nagar News: जमीन विवाद के मामले में 11 ग्रामीण नामजद

Sun, 23 Jun 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
11 villagers named in land dispute case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हुंडेवाला गांव में जमीन को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद में पुलिस ने गोबिंदपुरी निवासी राकेश त्यागी उर्फ काका की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत 11 ग्रामीणों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है। ग्रामीण जमीन को पंचायती बताकर इस पर स्कूल, आंबेडकर भवन, चिकित्सा केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग कर रहे है। वहीं राकेश त्यागी उर्फ काका इसे जमीन को अपनी बता रहा है।
इस संबंध में छह जून को भी पुलिस ने राकेश की शिकायत पर कुछ ग्रामीणों पर केस दर्ज किया था। शुक्रवार को हुए विवाद के बाद फिर से पुलिस ने राकेश त्यागी की शिकायत पर हमला करने के आरोप में ग्रामीणों पर केस दर्ज किया है। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गोबिंदपुरी निवासी राकेश कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हुंडेवाला गांव में 32 कनाल 10 मरले जमीन है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अपनी जमीन पर जेसीबी ऑपरेटर मांगे राम, अजय कुमार, राजेश कुमार, विशाल व अन्य के साथ चाहरदीवारी का काम पूरा करने के लिए गया था। जैसे ही उसने जेसीबी से नींव की खुदाई का काम शुरू किया वहां पर हुंडेवाला गांव के काफी लोगों ने एकत्रित होकर उनके ऊपर लाठी, डंडों, ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति गिरिधारी ने उनकी जेसीबी का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया व चौकीदार प्रकाश की झुग्गी को आग लगा दी। जिसमें बिजली के उपकरण व आम की फसल के 35 हजार रुपये जलकर राख हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कर्मी अजय कुमार के गले की सोने की चेन छीन ली गई। आरोपियों ने तलवार, डंडों, पत्थरों से हमला कर दिया।
इससे उसके कर्मी मांगे राम, गिरिवर को चोटें आई है। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने हुंडेवाला निवासी गिरिधारी, विक्की, गोल्डी, जगदीश, चंदा राम, भूषण, रजत, सुनील, निंदी, संगीता व महिंद्रों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन को दूसरा पक्ष अपना बता रहा है कि वह हुंडेवाला गांव की पंचायती जमीन है। यहां कुल साढ़े चार एकड़ पंचायती जमीन है। वहां शीतला माता मंदिर, खेड़ा मंदिर बना है। वहीं, डॉ. आंबेडकर की मूर्ति रखी है। उनकी मांग है कि यहां पर स्कूल, अंबेडकर भवन, चिकित्सा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाए। दूसरे पक्ष ने जम्मू से बनवाए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह जमीन अपने नाम करवाई हुई है।
कई सालों से ग्रामीणों का यहां कब्जा है। शुक्रवार को दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा लेने आया था। उन्होंने जमीन पर जेसीबी चलाई। विरोध जताने पर उन पर ईंटें बरसाई गई। इसमें महिंद्रों, जरनैल व सुनीता घायल हुए। जिन्हें उपचार दिया गया। उनका कहना है कि हमले में वे घायल हुए, लेकिन पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज किया है।



मामले में राकेश त्यागी की शिकायत पर 11 ग्रामीणों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के आरोप गलत है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। - नरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed